छत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शंकराचार्य स्वामी श्री निश्चलानंद जी महाराज का लिया आशीर्वाद, आज अंबिकापुर और बिलासपुर के कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गोवर्धन मठ पुरी के पीठाधीश्वर श्रीमद जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री निश्चलानंद जी महाराज से रावांभाटा स्थित शंकराचार्य आश्रम में सौजन्य मुलाकात कर प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने भी जगद्गुरु शंकराचार्य से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक धरमलाल कौशिक और मोतीलाल साहू भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री आज 8 जनवरी को अम्बिकापुर और बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रमों में होंगे शामिल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज 8 जनवरी सोमवार को अम्बिकापुर एवं बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री साय प्रातः 10.15 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से स्टेट प्लेन से अम्बिकापुर जाएंगे।

मुख्यमंत्री श्री साय 11.30 बजे से 1.30 बजे तक अम्बिकापुर में संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मान समारोह में शामिल होने के पश्चात् वहां से रवाना होकर अपरान्ह 3 बजे बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट चकरभाठा बिलासपुर आएंगे।

मुख्यमंत्री अपराह्न 3.20 बजे से 4.50 बजे तक बिलासपुर में संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मान समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री बिलासपुर से रवाना होकर शाम 5.30 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर वापस आएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button