खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचे रायपुर AIIMS: केडिया डिस्टलरी के घायल कर्मचारियों से की मुलाकात, बेहतर इलाज के दिए निर्देश

रायपुर। दुर्ग जिला के कुम्हारी में बीती रात हुए बस दुर्घटना के घायलों से मुलाकात करने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय AIIMS पहुंचे। केडिया डिस्टलरी के घायल कर्मचारियों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना, इसके साथ ही बेहतर से बेहतर इलाज के लिए एम्स प्रबंधन को निर्देशित किया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घायलों से मुलाकात के बाद मीडिया से चर्चा में घटना को दुखद बताते हुए कहा कि घटना होते ही प्रशासन-शासन की टीम मौके पर रात से मौजूद रही। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा कल रात में ही एम्स पहुंच चुके थे। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और राज्यपाल ने इस घटना पर संवेदना व्यक्त की है। बेहतर से बेहतर इलाज के लिए एम्स को निर्देशित किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कंपनी ने मृतक के परिजनों के लिए 10 लाख रुपए मुआवजा राशि की घोषणा की है। साथ ही साथ मृतक के परिवार में से एक सदस्य को नौकरी दी जाएगी। घायलों के बेहतर इलाज के लिए कंपनी और सरकार खर्च वहन करेगी।

उन्होंने कहा कि न्यायिक जांच की घोषणा की गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद जो कोई भी दोषी होगा, उसे बक्शा नहीं जाएगा। इस तरीके की घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो इस पर विचार किया जाएगा।

एम्स की पूरी टीम उपचार में लगी
AIIMS के डायरेक्टर अशोक जिंदल ने बताया कि कुम्हारी हादसे में घायल 10 मरीज भर्ती हैं। दो की हालत गंभीर है। एक पेशेंट के मस्तिष्क में चोट लगने के कारण काफी सीरियस है। चार को आज डिस्चार्ज किया जा सकता है। माइनर सर्जरी के बाद दो-चार दिन में सबको डिस्चार्ज किया जाएगा। एम्स की पूरी टीम घायलों के उपचार में लगी है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button