खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर में परिवार सहित किया मतदान

जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने गृह ग्राम बगिया के प्राथमिक शाला बूथ क्रमांक 49 में सपरिवार मतदान किया। मतदान के लिए श्री साय, मां जसमनी साय, पत्नी कौशल्या साय, बेटा तोशेंद्र साय, बेटी स्मृति साय, बहु राजकुमारी साय सहित पूरे परिवार ने लाइन में लगकर अपने बारी का इंतजार किया और मतदान किया।

मतदान के बाद सीएम साय ने कहा कि जन-जन में मोदी और भाजपा के प्रति उत्साह है। विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़ के लिए लोग कमल छाप पर जम कर मतदान कर रहे हैं। आगामी 4 जून को 400 पार होगा और प्रदेश की सभी 11 सीटें हम जीतेंगे।

मतदान को पूर्व मुख्यमंत्री ने राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर में सपरिवार प्रभु श्रीराम के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button