छत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले और राजधानी रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज 13 अगस्त को गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले और राजधानी रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री साय दोपहर 2 बजे अपने निवास कार्यालय में माई एफएम रेडियो चैनल के ‘एक पेड़ महतारी के नाम‘ अभियान का शुभारंभ करेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 2.15 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 2.55 बजे गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के गौरेला स्थित गुरूकुल खेल मैदान पहुंचेंगे और वहां अपरान्ह 3 बजे आयोजित ‘राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर जयंती‘ समारोह में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम के बाद गौरेला से शाम 4 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 4.40 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर लौटेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय रात्रि 8.20 बजे राजधानी रायपुर के बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित ‘जोहार तिरंगा‘ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री ने वीर दुर्गादास राठौर की जयंती पर उन्हें नमन किया: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वीर दुर्गादास राठौर की 13 अगस्त को जयंती पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि वीर दुर्गादास राठौर एक पराक्रमी योद्धा थे। वे देशभक्ति, त्याग, बलिदान, स्वामिभक्ति और वीरता की अद्भुत मिसाल थे।

उन्होंने अपनी मातृभूमि मारवाड़ को दासता से मुक्त कराने के लिए अपना संपूर्ण जीवन लगा दिया और मातृभूमि को मुक्त कराने में सफलता पाई। श्री साय ने कहा है कि दुर्गादास जी की वीरता, देशप्रेम, बलिदान और स्वामिभक्ति आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरणा देती रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button