दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

छोटे भाई को ताना मारना मझले भाई को पड़ा महंगा, टंगिया से वार कर की हत्या

भिलाई। रक्षा बंधन की रात एक भाई ने दूसरे भाई पर टंगिया से जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें दूसरे भाई की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक और उसका छोटा भाई सहित परिवार के करीब पांच सदस्य मिलकर शराब पिये उसी दौरान मृतक मझला भाई ने छोटे भाई पर ताना मारा कि तू कमाता नहीं है, घर का खर्चा नहीं देता है, इसी बात को लेकर विवाद हो गया, विवाद इतना बढ़ गया कि छोटे भाई ने मझले भाई पर टंगिया से वार कर दिया।

जिससे मृतक के गर्दन पर गंभीर चोट आई, परिवार के सभी लोग नशे में होने के कारण घायल को अस्पताल ले जाने की जगह उसे घर पर छोड़ दिए थे, जब सुबह सबको होश आया तो घायल को सुपेला शासकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल के डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुरानी भिलाई थाना प्रभारी अम्बर सिंह भारद्वाज ने बताया कि मामला डबरापारा दक्षिण का है, जहां आरोपी शरद ठाकुर ने अपने मझले भाई मृतक दामन सिंह ठाकुर पर टंगिया से जानलेवा हमला कर दिया, जिसका ईलाज के दौरान मृत्यु हो गई। पुलिस ने अपराध क्रमांक 309/25, धारा 103 (1) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया है।

वहीं पुरानी भिलाई पुलिस ने मामला में तत्परता दिखाते हुए आरोपी शरद ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है। आरक्षक 773 राजकुमार सिंह, आरक्षक 234 ईश्वर लाल भारद्वाज, आरक्षक 648 बंटी सिंह आदि की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button