छत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 17 सितंबर को राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय सवेरे 8.00 बजे रायपुर के तेलीबांधा तालाब परिसर में ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024‘ के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री सवेरे 10.30 बजे सरदार बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित ‘मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम‘ और दोपहर 1.50 बजे इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मंडप में आयोजित ‘राज्य स्तरीय श्रमिक सम्मेलन‘ में शामिल होंगे।

भगवान श्री गणेश के पूजन-हवन कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने निवास में विराजे भगवान श्री गणेश का पूरे विधि-विधान से पूजन-हवन किया और प्रदेशवासियों की सुख-समृध्दि की कामना की।

मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी प्रदेशवासियों को अंनत चतुर्दशी की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय के परिवारजन व अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button