छत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने कहा है कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और आपके ओजस्वी नेतृत्व में हरियाणा, विकास के मार्ग पर निरंतर अग्रसर रहते हुए उत्तरोत्तर प्रगति के नए आयाम स्थापित करेगा। निश्चित ही डबल इंजन की सरकार दोगुनी ऊर्जा से हरियाणा में जनसेवा और विकास कार्यों को आगे बढ़ाएगी।

लोक निर्माण विभाग में 51 अधिकारियों की पदोन्नति: राज्य शासन के लोक निर्माण विभाग ने 51 अधिकारियों की पदोन्नति के आदेश जारी किए हैं। विभाग द्वारा तीन कार्यपालन अभियंताओं को अधीक्षण अभियंता पदोन्नत किया गया है।

वहीं 48 सहायक अभियंताओं को कार्यपालन अभियंता पदोन्नत किया गया है। उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद शासन द्वारा मंत्रालय से पदोन्नति आदेश जारी कर दिए गए हैं।

इन पदोन्नत अधिकारियों की पदस्थापना बाद में की जाएगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button