दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

माँ शारदा सामर्थ्य चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा उत्तरप्रदेश के बलियाँ जिले मे अवकाश प्राप्त शिक्षकों का किया गया सम्मान

भिलाई। माँ शारदा सामर्थ्य चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा उत्तरप्रदेश, बलियाँ जिला के बैरियाँ (नरही) गाँव मे अवकाश प्राप्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में शामिल
विभिन्न गाँवो के अवकाश प्राप्त शिक्षकों ने संस्था और डॉ. संतोष राय, डॉ. मिट्ठू अविनाश कौर एवं विनोद राय को इस अदभूत पहल के लिये बधाई दी।

अवकाश प्राप्त शिक्षक डॉ. जनार्दन राय एवं अमरदेव राय ने एक स्वर में कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता है और इस तरह का सम्मान अवकाश प्राप्त शिक्षको को एक बेहतर समाज
के निर्माण के लिये और प्रोत्साहित करेगा।

सम्मानित होने वाले अवकाश प्राप्त शिक्षकों में प्रमुख रूप से गंगेश्वर राय, लालमुनी देवी, वंश नारायण राय, पारस नाथ राय, अक्षय कुमार राय, हीरालाल राय, रामजी राय, झारखण्डे राय, राजेन्द्र प्रसाद राय, परशुराम राय, विद्यासागर राय, सरदेव राय, ललन प्रसाद राय, रामजी उपाध्याय, कमला प्रसाद राय, रामप्रसाद चौरसिया, शिवनाथ प्रसाद, बृजबिहारी राय, दयाशंकर राय, विनोद कुमार राय, शशिकांत राम, शांति देवी, प्रेमनाथ त्रिवेदी, उर्मिला राय, डॉ. जनार्दन राय, अनंत राय, अमरदेव राय, शिव कुमार राय, शम्भूनाथ राय, ललन प्रसाद राय, परशुराम राय, विपिन बिहारी राय प्रमुख हैं।

कार्यक्रम मे रामभरत राय ( महसपुर), प्रमोद कुमार (सेरपुर), सच्चितानंद (सेमरा), एडव्हकोट गोपाल जी राय (बलियाँ) के साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button