खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भारतीय किसान संघ और शासकीय सेवक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राज्य अतिथि गृह पहुना में भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधि मंडल ने की सौजन्य मुलाकात की। संघ के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ और क़ृषि के देवता श्री बलराम जी का छायाचित्र भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन की किसान हितैषी नीतियों के लिए मुख्यमंत्री श्री साय का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर भारतीय किसान संघ के संगठन मंत्री तुलाराम, प्रदेश महामंत्री नवीन शेष, कोषाध्यक्ष गजानंन दिग्रसकर, दुर्गा पाल, देवप्रसाद तिवारी, माधो सिंग, किशोर सिंग बघेल, लक्ष्मण चंद्रा, राजू सिंह, लोकेंद्र बंछोर और विष्णु वर्मा भी उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य मुलाकात: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राज्य अतिथि गृह पहुंना में छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात कर बधाई और शुभकामनाएं दी। प्रतिनिधि मंडल में पवन नेताम, आर. एन. ध्रुव, सोमेश पात्रा, चमन ठाकुर, शिव कंवर, नकुल चन्द्रवंशी,आर सी ध्रुव आदि शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button