दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

बीएसपी टाउनशिप के बिजली उपभोक्ताओं का बिल हाफ करने की घोषणा, भिलाईवासियों की जीत: प्रेम प्रकाश पांडेय

भिलाई। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय आज एक बार फिर फेसबुक लाइव के माध्यम से भिलाईवासियों से रूबरू हुए। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा गत दिन बीएसपी के घरेलू उपभोक्ताओं के बिजली बिल हाफ के केबिनेट में प्रस्ताव लाने की घोषणा को भिलाईवासियों की जीत बताया।

श्री पाण्डेय ने कहा कि टाउनशिप के नेता और अधिकारी के पिछले साढ़े 3 साल से ज्यादा समय तक लोगों को गुमराह करते रहे। अधिकारियों का उनका कहना था कि जब तक बीएसपी की सप्लाई लाईन सीएसपीडीसीएल को नहीं दी जाती तब तक बीएसपी टाउनशिप के घरेलू उपभोक्ताओं को हाफ बिजली बिल का लाभ नहीं दिया जा सकता। उन्होंने कहा कि हमने पहले भी इस मामले को जनता के सामने लाने की कोशिश की थी, जिसका अब लाभ अब लोगों को मिलने वाला है।

श्री पाण्डेय ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 400 यूनिट तक बिजली बिल में छूट दी है। जिसका लाभ बीएसपी टाउनशिप के घरेलू उपभोक्ताओं को भी अवश्य मिलना चाहिए। यह उनका संवैधानिक अधिकार है। राज्य सरकार किसी भी दो कंपनियों के बीच भेदभाव नहीं कर सकती। हमने कोर्ट में जनहित याचिका दायर की थी आज उसी दबाव के चलते  सरकार ने यह निर्णय लिया है।

हमारी मांग है कि यह छूट वर्ष 2019 से टाउनशिप के रहवासियों को मिलनी चाहिए। अगर यह प्रस्ताव 1 मार्च 2023 से टाउनशिपवासियों को मिलता तो यह प्रस्ताव उचित नहीं है। यह सिर्फ आने वाले दो-चार महीनों के चुनाव को देखकर किया जा रहा है। अगर राज्य सरकार 2019 से लागू हुए हाफ बिजली बिल का लाभ नहीं देती हैं तो हम आगे इस आंदोलन को जारी रखेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button