खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय श्रीमद भागवद कथा में हुए शामिल, जूनी माता मंदिर में की पूजा अर्चना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी स्थित हनुमान मंदिर मैदान में आयोजित “श्रीमद भागवत कथा” में शामिल हुए । मुख्यमंत्री ने व्यास पीठ पर विराजमान कथा वाचक अनिरुद्धाचार्य जी महाराज को शाल और पुष्प हार पहना कर आशीर्वाद ग्रहण किया। इस अवसर पर विधायक राजेश मूणत, रायपुर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने बेमेतरा जिले के ग्राम ग्राम ढनढनी स्थित जूनी माता मंदिर में पूजा अर्चना की: प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बेमेतरा ज़िले के नवागढ़ विकासखंड के ग्राम ढनढनी जूनी सरोवर मेला में पहुँचे। मुख्यमंत्री यहां मेला स्थल में 17 जनवरी से प्रारंभ श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ व जूनी सरोवर मेला में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जूनी देवी माता मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद मांगा। इस अवसर पर वन मंत्री केदार कश्यप, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल सहित विधायक बेमेतरा दीपेश साहू व विधायक साजा ईश्वर साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button