छत्तीसगढ़फीचर्ड

डेक्सटर मंत्रा इंस्टाकार्ड कंपनी के डिलीवरी आईटम को बदलकर डिलीवर करने वाला डिलीवरी ब्वाय गिरफ्तार

रायपुर। दिनांक 08.04.2023 को प्रार्थिया श्राउती घोष पति सुभाष चंद्र साहा पता 23/1, शॉपिंग काम्लेक्स, मैत्री कुंज, रिसाली भिलाई जिला दुर्ग ने थाना सिविल लाईन में रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह पंडरी, रायपुर स्थित डेक्सटर मंत्रा इंस्टा कार्ड सर्विस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में प्रधान संचालिका के पद पर पदस्थ है। संस्था में कार्यरत डिलीवरी ब्वाय नूतेन कुमार साहू के द्वारा कंपनी से प्रदान एवं न्यस्त किये गये डिलीवरी आईटम को बेईमानीपूर्वक अपने लाभ के लिये उपयोग करते हूए संबंधित कस्टमर को प्रदाय न कर अपराधिक न्यास भंग किया गया है। प्रार्थिया के रिपोर्ट पर थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 202/23 धारा 407 भादवि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हूए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर प्रशांत अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर रायपुर अभिषेक माहेश्वरी एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन मनोज ध्रुव के द्वारा आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये। जिस पर थाना प्रभारी सिविल लाईन के नेतृत्व में थाना सिविल लाईन पुलिस एवं एसीसीयु युनिट की टीम द्वारा आरोपी की पतासाजी के क्रम में आरोपी नूतेन कुमार साहू पिता चानूक राम साहू उम्र 31 साल पता श्रीराम मैरिज पैलेस के पास, बोरियाखुर्द, टिकरापारा रायपुर को रेड कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया।

जिससे पूछताछ करने पर कंपनी के डिलीवरी आईटम को प्राप्त कर आईटम के पैकिंग को खोलकर अंदर रखे नये सामानों को निकालकर उसके बदले पुराने एवं सस्ते सामान डालकर पैकिंग को यथावत पैक कर घटना को अंजाम देना बताया। प्रकरण में आरोपी के निशानदेही से 03 नग हेडफोन जप्त कर अग्रिम कार्यवाही किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी- नूतेन कुमार साहू पिता चानूक राम साहू उम्र 31 साल पता श्रीराम मैरिज पैलेस के पास, बोरियाखुर्द, टिकरापारा रायपुर।

कार्यवाही में निरीक्षक अर्चना धुरंधर, थाना प्रभारी सिविल लाईन, उनि. मनीष यादव एवं एसीसीयु युनिट के टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button