दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

पौव्वारा के शासकीय विद्यालय में लगा पुलिस चौपाल: SDOP देवांश सिंह ने साइबर अपराध एवं महिला संबंधी अपराधो की जानकारी देकर शिक्षक और छात्रों को किया जागरूक

 

दुर्ग। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अभिषेक पल्लव के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनंत कुमार के मार्गदर्शन में आज दिनांक 15.10.2022 दिन शनिवार को गृह मंत्री के गृह ग्राम पौव्वारा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पुलिस द्वारा लगाया गया पुलिस चौपाल लगाया गया पुलिस चौपाल में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन  देवांश सिंह राठौर के द्वारा बच्चों को यातायात जागरूकता एवं साइबर अपराध से बचने के उपाय तथा महिला सुरक्षा से संबंधित बातों से अवगत कराया गया। कार्यक्रम की शुरूआत में सर्व प्रथम छात्र/छात्राओं को महिला सुरक्षा संबंधी अपराध से बचाव हेतु तथा कानून में महिलाओं को प्राप्त संरक्षण की जानकारी दी गई साथ ही पुलिस द्वारा बनाये गये एप्लीकेशन ‘‘अभिव्यक्ति’’ को उपस्थित सभी छात्राओं को मोबाईल में डाउनलोड कराया गया एवं यह ऐप्स से महिला सुरक्षा संबंधी लाभ की जानकारी दी गई। यह एप्लीकेशन आपके मुसीबत में किस प्रकार हेल्प करता है इसके बारे विस्तृत जानकारी रक्षा टीम प्रभारी संगीता मिश्रा एवं उनकी टीम के द्वारा प्रदान की गई।

तत्पश्चात यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए यातायात नियमों के बारे में पैदल चलने के नियम, दो पहिया वाहन चालन के पूर्व एवं बाद की सावधानियां, रोड मार्किंग, संकेत बोर्ड तथा गुडसेमेरिटन के महत्व को उजागर करते हुए विस्तृत जानकारी कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगो को प्रदान की गई तथा कार्यक्रम में उपस्थित छात्र/छात्राओं से यातायात नियम संबंधी प्रश्न भी पूछे गये सही उत्तर बताने वाले छात्र/छात्राओं को पुरूस्कार देकर सम्मानित किया गया। सायबर अपराध से बचने के लिए पासवर्ड संबंधी, ओटीपी, अपनी निजी जानकारी फेसबुक वाट्सअप एवं सोशल साईड मे पोस्ट करने से बचे, ओएलएक्स एवं ऑन लाईन शॉपिंग लिंक से होने वाली ठगी के बारे में जानकारी दी गई।

पुलिस चौपाल में छात्र/छात्राओं एवं शिक्षकगण से कहा गया कि सोशल साईड में दिये गये लिंक पर कभी भी विश्वास न करें तथा अपने निजी जानकारी फेसबुक पर कदापि साझा न करे तथा किसी भी प्रकार के कॉल पर विश्वास न करे, इन सभी बातो को ध्यान में रखने से आप साइबर ठगी से बच सकते है एवं सड़क दुर्घटना से बचने के लिए दो पहिया वाहन में सदैव हेलमेट का उपयोग करें हेलमेट का उपयोग करने से किसी कारणवश यदि आप सड़क दुर्घटना का शिकार होते है तो आप एक गंभीर चोट से बच सकते है और छात्रो के साथ साथ छात्राओं को भी वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग करने कहा गया।

समय बचाने के चक्कर में हम वाहन तेज चलाते है और अपनी जान को जोखिम में डालते है ऐसा हमें तदापि नहीं करना चाहिए साथ ही अपने भविष्य के लिए एक निश्चित लक्ष्य बनाकर मेहनत करें ताकि आने वाले समय में आप अपने सपने को साकार कर सकें।

Related Articles

Back to top button