दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

बालाजी नगर, दुर्गा मंदिर वार्ड और छावनी क्षेत्र के लोगों से मिले ​विधायक देवेंद्र यादव, मतदाताओं का जताया आभार

भिलाई। विधानसभा चुनाव जीतने के बाद भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव बारी-बारी से अपने विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं से मिल रहे हैं। हर वार्ड में जाकर बारी-बारी से अपने मतदाताओं के बीच पहुंच रहे है। सभी का धन्यवाद और आभार व्यक्त कर रहे हैं। इसी कड़ी में 27 दिसंबर को विधायक श्री यादव बाला जी नगर वार्ड पहुंचे। इसके बाद दुर्गा मंदिर वार्ड और फिर छावनी क्षेत्र के लोगों से मिलने पहुँचे।

जहां वार्ड के नागरिकों के घर-घर जाकर विधायक लोगों से मिले। विधायक को देखकर हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ गई। वार्ड में पहुंचते ही वार्ड के नागरिकों ने सबसे पहले विधायक श्री यादव का भव्य स्वागत किया। पुष्प माला पहनाएं और फूलो की वर्षा की। इसके बाद वार्ड की माताओं और बहनों ने अपने विधायक की आरती उतार कर ​तिलक लगाया। जीत के बाद अपने क्षेत्र के विधायक को देखकर लोगों में काफी उत्साह औश्र उमंग का माहौल था।

लोग विधायक के साथ फोटो खिंचाते रहे। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए विधायक श्री यादव ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी लोगों ने मुझे पर जो विश्वास जताया है। जो प्रेम और आशीर्वाद मुझे दिया है। इसके लिए मैं हमेशा आप सभी का आभारी रहूंगा। आप सभी के विश्वास ने ही मैं आज यहां आप सब के सामने खड़ा हूं। यह जीत मेरी अकेली की नहीं है बल्कि यह जीत मेरे भिलाई और खुर्सीपार के सभी माताओं, भाई, बहनों और सभी नागरिकों की जीत है। हर व्यक्ति की जीत है।

दोबारा आप सभी मुझे जनता की सेवा करने का जो सौभाग्य प्रदान किया है। इस जिम्मेदारी को मैं पूरी इमानदारी और निष्ठा से निभाउंगा। हमेशा से मैं आप सभी के बीच और आप लोगों का सेवक रहा हू और आगे भी सेवक रहूंगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button