छत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री से यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में चयनित श्रद्धा शुक्ला ने की मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से यहां उनके निवास कार्यालय में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आयोजित की गई सिविल सेवा परीक्षा-2021 में 45वीं रैंक हासिल कर चयनित  श्रद्धा शुक्ला ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि आपने छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। आपकी सफलता से राज्य की बेटियों को आगे आने की प्रेरणा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर सुश्री श्रद्धा शुक्ला के पिता सुशील आनन्द शुक्ला और छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष व विधायक कुलदीप जुनेजा उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button