छत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री ने अपने निवास कार्यालय में स्वास्थ्य विभाग की बैठक लेकर कोविड-19 संकट की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में स्वास्थ्य विभाग की बैठक लेकर प्रदेश में कोविड-19 संकट की वर्तमान स्थिति, संक्रमण से बचाव और रोकथाम के उपायों, संक्रमित मरीजों के इलाज, क़वारेन्टीन आइसोलेशन की व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

बैठक में कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, सहकारिता मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम, खाद्य मंत्री अमरजीत सिंह भगत, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया, श्रम मंत्री डाॅ. शिवकुमार डहरिया, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्रकुमार, मुख्य सचिव आर.पी. मण्डल, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री सुब्रत साहू, स्वास्थ्य सचिव निहारिका बारिक सिंह, मुख्यमंत्री सचिवालय में उप सचिव सौम्या चौरसिया सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button