खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने दंतेवाड़ा में स्ट्रांगरूम एवं मतगणना केन्द्र का किया निरीक्षण, सुगम मतदान हेतु सभी आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने के दिये निर्देश

रायपुर। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रीना बाबासाहेब कंगाले ने दन्तेवाड़ा प्रवास के दौरान स्ट्रांगरूम एवं विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर सुगम मतदान हेतु सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती कंगाले ने स्ट्रांग रूम तथा मतगणना केन्द्र में सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने मतगणना कक्ष का अवलोकन किया और मतगणना केन्द्र परिसर में मीडिया सेंटर तैयार कर मीडिया प्रतिनिधियों के लिये आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयंक चतुर्वेदी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने दंतेवाड़ा में होम वोटिंग की प्रक्रिया का किया निरीक्षण: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने आज दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान जिला मुख्यालय के कुम्हाररास निवासी वरिष्ठ नागरिक लक्ष्मी नारायण सोनी के निवास स्थल जाकर होम वोटिंग की पूरी प्रक्रिया का अवलोकन किया। वरिष्ठ नागरिक श्री सोनी के पुत्र ने बताया कि उनके पिता की उम्र लगभग 90 साल हो चुकी है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती कंगाले ने श्री सोनी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। उल्लेखनीय है कि लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत 85 वर्ष और उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक तथा दिव्यांगों के लिए होम वोटिंग की सुविधा के तहत मतदान दलों द्वारा उनके घर जाकर मतदान कराया जा रहा है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने दंतेवाड़ा में मतदान दलों के प्रशिक्षण का किया अवलोकन: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत बस्तर लोकसभा क्षेत्र में मतदान हेतु आज दंतेवाड़ा जिले में की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने दंतेवाड़ा में स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल में मतदान दलों को दिये जा रहे प्रशिक्षण का निरीक्षण किया तथा मतदान दलों के अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्वाचन में अपने दायित्वों के सफल एवं निर्विघ्न सम्पादन हेतु ध्यानपूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि मतदान दलों को प्रशिक्षण के दौरान ईव्हीएम हेंडआन करना, मतदान आरंभ करने के पूर्व की तैयारी, माकपोल, समस्त प्रपत्रों को सतर्कतापूर्वक पूर्ण करने सहित निर्वाचन संबंधी अन्य पहलुओं की गहन जानकारी प्राप्त प्राप्त कर लेनी चाहिए, जिससे मतदान दिवस में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती कंगाले ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के वेबसाईट में निर्वाचन प्रशिक्षण सम्बन्धी वीडियो एवं जानकारी ऑनलाईन उपलब्ध है, जिसका लाभ प्रशिक्षण में शामिल मतदान दलों को लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि विगत विधानसभा निर्वाचन के दौरान मतदान दलों का हिस्सा रहे लोगों को नए साथियों को मतदान केन्द्रों में मतदान प्रक्रिया की जानकारी से अवगत कराना चाहिए। उन्होंने मतदान दलों को प्रशिक्षण दे रहे मास्टर ट्रेनर से प्रशिक्षण में बताए जा रहे विभिन्न बिन्दुओं के संबंध में जानकारी ली।

उन्होंने मतदान दलों क लिए गूगल फॉर्म टेस्ट ऑनलाइन किए जाने तथा कम्युनिकेशन एप प्रारंभ करने के लिए जिला प्रशासन की सराहना की। इस दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती कंगाले ने प्रशिक्षण हेतु मास्टर्स ट्रेनर्स द्वारा तैयार कम्प्यूटर पॉवरपाइंट प्रस्तुति, ईव्हीएम हेंडआन करने सम्बन्धी जानकारी, वाट्सअप के माध्यम से शंका समाधान इत्यादि को बेहतर प्रशिक्षण के लिए जरूरी निरूपित करते हुए इसकी सराहना की। इसके साथ ही उन्होंने मतदान दलों को प्रोत्सहित करते हुए आत्मविश्वास के साथ निर्वाचन दायित्व को सम्पन्न कराने की शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button