Uncategorised

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को बसंत पंचमी की बधाई दी

रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने बसंत पंचमी के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। राज्यपाल ने मां शारदा को समर्पित बसंत पंचमी के अवसर पर अपनीशुभेच्छा में कहा है कि प्रदेशवासियों पर मां शारदा की कृपा बनी रहे और छत्तीसगढ़वासी ज्ञान और बुद्धि में  भी सदा आगे रहे और छत्तीसगढ़ इसी तरह खुशहाली के रास्ते पर अग्रसर रहें।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज 05 फरवरी को बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। श्री बघेल ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि बसंत पंचमी से ऋतुराज बसंत का आगमन होता है, इस समय प्रकृति अपना सर्वाेच्च निखार लिए होती है इसलिए बसंत पंचमी को हरियाली और फसल के त्यौहार के रूप में भी मनाते हैं।

इस दिन विद्या, कला और संगीत की देवी मां सरस्वती की आराधना भी की जाती है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर कामना की है कि ऋतु परिवर्तन के साथ यह पर्व सभी के जीवन में नई उमंग, ऊर्जा और उत्साह का संचार लेकर आए।

 

Related Articles

Back to top button