दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

मुझे मंत्री बनाना ही बाबा घासी दास और समाज का सम्मान- PHE मंत्री गुरु रूद्र कुमार

भिलाई। नगरीय निकायों के चुनाव में कांग्रेस भाजपा ने जोर लगा दिया है। रिसाली में हो रहे प्रतिष्ठा पूर्ण चुनाव की कड़ी में नेवई मरोदा क्षेत्र में सतनामी समाज के वोटर्स की महत्वपूर्ण भूमिका चुनाव में रहती है।

कांग्रेस इस बार इन क्षेत्रो में कमजोर दिख रही है, जिसके चलते केबिनेट मंत्री व सतनामी समाज के गद्दीनशीं गुरु रूद्र कुमार वार्ड 19 पहुंचे।

जहां उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मात्र 3 साल में कांग्रेस की सरकार में वृहद किकास हुआ है। 1 साल के भीतर 100 करोड़ के विकास रिसाली निगम कार्य हुआ है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा मुझे केबिनेट मंत्री बनाकर परम पूज्य घासी दास बाबा का सम्मान बढ़ाया।

रिसाली निगम के 19, 32, 32व 34 के प्रत्याशी के पक्ष में मतदान देने की अपील की। और सभी को गुरु पर्व के मौके पर सभी को जयंती की शुभकामनाएं और बधाई दी। मौके पर प्रभारी सुदेश देशमुख, महामंत्री जितेंद्र साहू, झमीत गायकवाड़, अश्वनी जांगड़े, दिवाकर गायकवाड़,उतरा कोसरे, जामवंत गजपाल, बलराम देशलहरे, चंद्रकांत कोरे व सामाजिक नागरिक गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button