छत्तीसगढ़फीचर्ड

मुठभेड़ पश्चात गोलापल्ली LOS कमांडर 8 लाख इनामी सहित 02 माओवादी का शव बरामद

सुकमा। आसूचना प्राप्त हुई कि गोलापल्ली LOS कमांडर मडकम एर्रा (एरिया कमेटी मेंबर एवं डीवीसीएम छत्तीसगढ़ शासन द्वारा घोषित 8 लाख इनामी नक्सली) अन्य नक्सलियों के साथ दंतेशपुरम के जंगलों में उपस्थित है, जिसके कई पुलिस अपराधों में वांछित होने के कारण तलाश हेतु सुकमा की डीआरजी टीमें , कोबरा 202 बटालियन , सीआरपीएफ 219 बटालियन एवं अन्य सुरक्षा बलों के साथ अलग अलग स्थानों से दंतेशपुरम की ओर रवाना हुई थी।

सर्चिंग ऑपरेशन के पश्चात वापसी के दौरान दिनांक 08/05/2023 सुबह लगभग 05:30 नक्सलियों द्वारा सुकमा पुलिस DRG पार्टी पर घात लगाकर हमला किया गया जिसपर डीआरजी बलों ने जवाबी कार्रवाई की।

घटनास्थल से 02 नक्सल मृत शव प्राप्त हुए हैं जिसकी पहचान कार्यवाही की जा रही है, प्राथमिक पहचान मड़कम एर्रा, एलओएस कमांडर व एलओएस सदस्य पोडियम भीमे (महिला) के रूप में किया गया है।

साथ ही घटनास्थल से हथियार, भारी मात्रा में आर्म्स एम्युनेशन एवम नक्सल सामग्री बरामद हुई है, इलाके में गहन सर्चिंग जारी है बाद सुरक्षा बलों की वापसी के विस्तृत रिपोर्ट जारी की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button