देश-दुनियाफीचर्ड

मेघालय सरकार का बड़ा फैसला, अब पर्यटकों के लिए गाइड रखना हुआ अनिवार्य

सुरक्षा कारणों को देखते हुए अब सभी पर्यटकों के लिए क्षेत्र में पर्वतारोहण (और बाहरी गतिविधियों) के दौरान पंजीकृत गाइड की सेवाएं लेना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि अनिवार्य गाइड सेवाएं न केवल आगंतुकों के लिए बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित करेंगी…

 

 

शिलांग (ए)। राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद मेघालय सरकार ने बड़ा फैसला किया है। सरकार ने अब पहाड़ों में घूमने की योजना बना रहे पर्यटकों को पंजीकृत गाइड के साथ जाना होगा। मेघालय के अधिकारियों ने पर्यटकों की सुरक्षा के मद्देनजर पूर्वी खासी पवर्तीय जिले में बाहरी इलाकों में घूमने जाने वाले पर्यटकों के लिए गाइड रखना अनिवार्य कर दिया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। यह आदेश इंदौर के व्यापारी राजा रघुवंशी की हत्या के एक महीने बाद आया है।

पूर्वी खासी पवर्तीय जिले की उपायुक्त रोसेटा एम कुरबाह ने एक आदेश में कहा, सुरक्षा कारणों को देखते हुए अब सभी पर्यटकों के लिए क्षेत्र में पर्वतारोहण (और बाहरी गतिविधियों) के दौरान पंजीकृत गाइड की सेवाएं लेना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि अनिवार्य गाइड सेवाएं न केवल आगंतुकों के लिए बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित करेंगी, बल्कि इससे अलग-थलग क्षेत्रों में खो जाने, चोट लगने या आपराधिक गतिविधियों का शिकार होने जैसी घटनाओं को रोकने में भी मदद मिलेगी।

कुरबाह जिला पर्यटन संवर्धन सोसाइटी (डीटीपीएस) की अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया। उक्त घटना की पूरे देश में चर्चा हो रही है और मामले में मध्यप्रदेश के इंदौर से आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पर्यटन अधिकारियों ने कहा कि आदेश का सख्ती से पालन किया जाएगा तथा उल्लंघन करने वालों को जुर्माना भरना पड़ सकता है या उन्हें विभिन्न मार्गों पर जाने से रोका जा सकता है। प्रशासन ने निर्देश को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए अधिक प्रशिक्षित गाइड तैनात करने तथा स्थानीय समुदायों के साथ मिलकर काम करने की भी योजना बनाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button