छत्तीसगढ़फीचर्ड

मेडिकल कॉलेज के टॉयलेट में मोबाईल से विडियो बनाने वाला आरोपी चन्द घंटे में गिरफ्तार

मेडिकल कॉलेज में आपत्तीजनक विडियो बनाने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार…आरोपी द्वारा बाथरूम में वॉश बेसिन के निचे मोबाईल को छिपाकर बनाया था विडियों…

 

 

राजनांदगांव। प्रार्थी दिनांक 17.01.24 को थाना हाजिर आकर आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि शासकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पेण्ड्री राजनांदगांव के आर्थो वार्ड में स्टाफ बाथरूम मे वॉश बेसिन के निचे मोबाईल रखकर नित्यक्रिया का विडियो बनाने के लिए आरोपी ताम्रध्वज मंडावी के द्वारा रखा था।

रिपोर्ट पर थाना लालबाग में अपराध क्रमाक 17/2025 धारा 77 BNS, 66 ई आईटी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया।

कायमी की सुचना जिले के वरिष्ठ अधिकारीगण को अवगत कराया गया एवं दौरान विवेचना के आरोपी ताम्रध्वज मंडावी पिता हेमराय मंडावी उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम सुखरी थाना लालबाग को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी के विरूद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button