छत्तीसगढ़फीचर्ड

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने मुख्यमंत्री बघेल से टेलीफोन पर की चर्चा: मनरेगा, गांवों में उन्नत कृषि पर की विस्तृत चर्चा

रायपुर। देश के उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडु ने टेलीफोन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से चर्चा की। श्री नायडु ने मुख्यमंत्री श्री बघेल से महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के कार्यों से गांवों में खेती-किसानी को उन्नत बनाने, अधिक से अधिक लोगों को रोजगार से जोड़ने तथा रोजगार मूलक कार्यो से गांवों में कृषि की स्थायी परिसंपत्तियों के निर्माण पर विस्तृत चर्चा की।

       मुख्यमंत्री श्री बघेल ने उप राष्ट्रपति श्री नायडु को बताया कि देशव्यापी लॉकडाउन के बावजूद छत्तीसगढ़ में 11 हजार 504 ग्राम पंचायतों में से वर्तमान 9 हजार 687 ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत रोजगार मूलक कार्य संचालित किए जा रहे है। इसमें गांवों में 43 हजार 325 रोजगार मूलक गतिविधियां संचालित की जा रही है जिसमें 12 लाख 81 हजार 327 मजदूरों को रोजगार मुहैया कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने उपराष्ट्रपति को राज्य सरकार की सुराजी गांव योजना नरवा, गरूवा, घुरवा, बारी के तहत संचालित ग्रामीण विकास के कार्यों की भी जानकारी दी। उपराष्ट्रपति श्री नायडु ने मनरेगा के अलावा छत्तीसगढ़ में कोरोना संकट से निपटने के लिए किए गए इंतजामों पर भी मुख्यमंत्री के साथ विस्तृत चर्चा की। 

Related Articles

Back to top button