खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

मैं हैरान हूं कि मुझपर आरोप लगाते हैं कि मोदी लोगों को जेल में डाल रहे हैं : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को जी-20 यूनिवर्सिटी कनेक्ट फिनाले में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमने जी-20 को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया…

नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को जी-20 यूनिवर्सिटी कनेक्ट फिनाले कार्यक्रम में लोगों को संबोधित किया. उन्होंने इस दौरान कहा कि भारत की रेंज का कोई मुकाबला नहीं है.पीएम मोदी ने कहा आप किसी भी अवसर को मामूली मत समझें. हमने इसी अप्रोच के साथ जी-20 को इतना बड़ा बनाया. भारत की विविधता और लोकतंत्र ने जी-20 को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया. उन्होंने कहा, ”जी20 शिखर सम्मेलन की सफलता पर आश्चर्य नहीं हुआ. जब युवा किसी कार्यक्रम से जुड़ते हैं तो सफलता निश्चित होती है।”

पीएम मोदी ने क्या कहा? पीएम मोदी ने कहा, ”जी 20 के आयोजन को भारत ने जिस ऊंचाई पर पहुंचा दिया है. ये देखकर दुनिया चकित है. मैं बिल्कुल हैरान नहीं हूं, आप कहते होंगे कि क्या कारण है? क्योंकि जिस कार्यक्रम को सफल बनाने का बीड़ा आप जैसे छात्र उठा लेते हैं उनका सफल होना तय हो जाता है।”पीएम मोदी ने कहा कि हम दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है. भारत पर दुनिया का भरोसा बुलंद है. भारत में निवेश रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है. हमारा निर्यात और आयात रिकॉर्ड बना रहा है. उन्होंने दावा किया कि पिछले पांच साल में साढ़े 13 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी से बाहर आए हैं।

विपक्ष पर क्या कहा? पीएम मोदी ने कहा कि हम मोबाइल फोन के एक्सपोर्ट करने वाले से इमपोर्ट करने वाले बन गए हैं.  मैं जानता हूं कि कई युवा नौकरी देने वाला बनना चाहते हैं. पिछले नौ साल में पांच लाख कॉमन सर्विस सेंटर खोले गए. इनमें से हर एक में दो से लेकर पांच लोगों को नौकरी मिली है. ये राजनीतिक स्थिरता और लोकतांत्रिक मूल्य का नतीजा है. पीएम मोदी ने विपक्ष पर भी हमला किया. उन्होंने बिना नाम लिए कहा, ”भ्रष्टाचार पर काबू करने के लिए हमने कई काम किए हैं. 2014 से पहले भ्रष्टाचार ने देश को बर्बाद कर रखा था. मैं आज गर्व से कह सकता हूं कि बिचौलियों को रोकने के लिए नई टेक्नोलॉजी आधारित सिस्टम बनाए हैं. रिफॉर्म लाकर दलालों को सिस्टम से बाहर कर एक पारदर्शी व्यवस्था बनाई है।”

उन्होंने आगे कहा, ”बेईमानों को सजा, ईमानदारी को सम्मान दिया जा रहा है. मैं हैरान हूं कि मुझपर आरोप लगाते हैं कि मोदी लोगों को जेल में डाल रहे हैं. देश का माल चोरी किया है तो कहां रहना चाहिए. ढूंढ-ढूंढ कर भेजना चाहिए कि नहीं चाहिए. जो काम आप चाहते हैं वही मैं कर रहा हूं. कुछ लोग बड़े परेशान हैं।”

अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और ओबीसी का किया जिक्र पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 30 दिनों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, गरीबों, मध्यम वर्ग को सशक्त बनाने के लिए कई पहल की गईं. सरकार ने कारीगरों के लिए प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना शुरू की।

2047 पर क्या कहा? पीएम मोदी ने कहा कि आपने सोच तो भारत को 2047 तर कोई विकसति देश बनने से नहीं रोक सकता. भारत ही नहीं बल्कि आपकी (युवा) तरफ पूरी दुनिया देख रही है. मैं देश को असंभव लगने वाली गारंटी दे पाता हूं. इसके पीछे आप ही ताकत है।

छात्रों को क्या होमवर्क दिया?
पीएम मोदी ने छात्रों को होमवर्क देते हुए कहा कि वो उस चीज कि लिस्ट बनाएं जो कि वो 24 घंटे में वो इस्तेमाल करते हैं. इसमें देखें कि कौन सा सामान हिंदुस्तान का है और कौन सा विदेश का है. मैं अपने देश का प्रोडक्ट खरीदना शुरू करूंगा तो व्यापार बढ़ेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button