खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

रोहित शर्मा टी20 में बने भारतीय टीम के कप्तान, विराट कोहली की भी हुई वापसी, इन दिग्गजों को किया गया बाहर

अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान हुआ. रोहित शर्मा की बतौर कप्तान वापसी हुई है…

नईदिल्ली (ए)। रोहित शर्मा की बतौर कप्तान टी20 फॉर्मेट में वापसी हो गई है. विराट कोहली भी एक बार फिर से टीम इंडिया के लिए टी20 फॉर्मेट में खेलते हुए नज़र आएंगे. अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में इन दोनों खिलाड़ियों को जगह दी गई है. हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव चोट की वजह से इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे. ईशान किशन और ऋतुराज गायकवाड़ भी इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे. संजू सैमसन और जितेश शर्मा को विकेटकीपर के तौर पर मौका मिला है।

रोहित शर्मा और विराट कोहली आखिरी बार टीम इंडिया के लिए टी20 फॉर्मेट में नंवबर 2022 में खेलते हुए नज़र आए थे. लंबे समय के बाद इन दोनों खिलाड़ियों की हुई वापसी ये यह कयास लगाया जा सकता है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा इस साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में भी खेलते हुए नज़र आएंगे. इतना ही नहीं एक बार फिर से टी20 फॉर्मेट में भी टीम इंडिया की कमान संभालते हुए नज़र आएंगे।

दिग्गज खिलाड़ियों की हुई टीम से छुट्टी हार्दिक पांड्या ने नंवबर 2022 के बाद से टी20 फॉर्मेट में टीम इंडिया का जिम्मा संभाला है. लेकिन चोटिल होने की वजह से वो टीम का हिस्सा नहीं होंगे. सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या अब सीधे आईपीएल में ही खेलते हुए नज़र आ सकते हैं. ईशान किशन के स्थान पर सिलेक्टर्स ने संजू सैमसन पर भरोसा जताया है और उनकी लंबे समय बाद टी20 टीम में वापसी हुई है. केएल राहुल और श्रेयस अय्यर के लिए भी टी20 टीम के दरवाजे बंद हो गए हैं.

अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में बॉलिंग डिपार्टमेंट भी बदला हुआ नज़र आएगा. युजवेंद्र चहल, रवींद्र जडेजा और आर अश्विन को मौका नहीं मिला है. स्पिन का जिम्मा अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव और रवि बिश्नोई के पास है. तेज गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह, आवेश खान और मुकेश कुमार जैसे युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताया गया है।

टीम इस प्रकार है: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि बिश्वोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, आवेश खान।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button