खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

मोदी सरकार ने छत्तीसगढ़ को जारी किया 4761.30 करोड़ रुपए, सीएम और प्रदेश अध्यक्ष ने जताया आभार

रायपुर। केंद्र की मोदी सरकार ने छत्तीसगढ़ के वित्तीय वर्ष 2024-2025 की 4761.30 करोड़ रुपए की जीएसटी राशि छत्तीसगढ़ को हस्तांतरित की है. छत्तीसगढ़ को राशि जारी करने पर सीएम विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताया है।सीएम विष्णुदेव साय ने ट्वीट कर कहा, केंद्र सरकार से मिली इन राशियों का उपयोग प्रदेशवासियों के हित और यहां के विकास कार्यों के लिए किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पीएम मोदी का जताया आभार: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने केंद्रीय वित्त मंत्रालय द्वारा छत्तीसगढ़ को वर्ष 2024-2025 से संबधित 4761.30 करोड़ रुपए की संपूर्ण राशि हस्तांतरित करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के प्रति पूरे छत्तीसगढ़ की ओर से आभार व्यक्त किया है। श्री देव ने कहा कि केंद्र से प्राप्त यह राशि छत्तीसगढ़ के विकास और जनकल्याण के भाजपा के संकल्प की पूर्ति के प्रयासों को गति प्रदान करेगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सदैव छत्तीसगढ़ के प्रति अपने आत्मीय जुड़ाव का परिचय देते रहे हैं। इससे पहले श्री मोदी ने पिछले 10 वर्षों में लगभग 4 लाख करोड़ रुपए की राशि छत्तीसगढ़ को केंद्र की ओर से प्रदान की है। श्री देव ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार तेजी के साथ अपने संकल्पों और मोदी की गारंटी पर काम करके अभूतपूर्व जन विश्वास अर्जित किया है।

जनता का अब केवल भाजपा और प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्त्व पर अटूट विश्वास का रिश्ता जो कायम हुआ है, वह छत्तीसगढ़ को नित नई ऊँचाइयों पर लेकर जाएगा। श्री देव ने इस बात पर भी अपनी प्रसन्नता व्यक्त की कि प्रधानमंत्री मोदी छत्तीसगढ़ को लगातार महत्व दे रहे हैं। अब केंद्र सरकार के सहयोग से न केवल विकास की गति तेज होगी, अपितु हर स्तर पर सुशासन की स्थापना होगी।

 

Oplus_0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button