दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

केबल ऑपरेटर बनाकर पुलिस ने ठगी के आरोपी को नागपुर से किया गिरफ्तार, बीट क्वाईन के नाम पर ठगे 36.15 लाख रुपए

भिलाई। प्रार्थियां वैष्णवी नायर निवासी प्लाट बी- 1122 सड़क 13 स्मृति नगर थाना सुपेला का दिनांक 24.09.2024 को एक लिखित शिकायत पत्र प्रस्तुत किया गया कि वर्ष 2016 में आरोपी तन्मय विनोद कोहड़ के साथ दुर्ग के बी.टेक कालेज में पढाई के दौरान प्रार्थिया से जान पहचान हुई थी, वर्ष 2019 में आरोपी तन्मय विनोद कोहड़ के द्वारा अपने नौकरी के संबंध में बात किया।

प्रार्थीया के द्वारा नौकरी अभी नही मिल रही है मिलने पर बताऊगी बोली कुछ समय तन्मय विनोद कोहड़ के द्वारा प्रार्थीया से बीट- क्वाईन में रकम निवेश करने पर अच्छा रिटर्न होने की बात बोलकर वर्ष 2020 से 2022 तक विभिन्न दिनांक को अपने मोबाईल नम्बर 9893387652 के पेटीएम खाता क्रमांक 919893387652 में कुल 36,15,212 रू जमा कराकर धोखाधड़ी किया गया है।

तत्संबंध में थाना सुपेला चौकी स्मृति नगर में अपराध क्रमांक 1022/2024 धारा 420 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार शुक्ला एवं अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) सुखनंदन राठौर के निर्देशन एवं श्रीमान् नगर पुलिस अधीक्षक सत्यप्रकाश तिवारी, निरीक्षक राजेश मिश्रा थाना प्रभारी सुपेला के मार्गदर्शन में प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये आरोपीं की पता तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु प्राप्त दिशा निर्देश के परिपालन आरोपी के मोबाईल नम्बर का तकनीकी जानकारी प्राप्त किया गया।

मुखबीर से सूचना मिली की आरोपी तन्मय विनोद कोहड़ नागपुर में अपने घर में बाहर से ताला बंद कर दिया और उसी घर के अन्दर छुपकर निवास कर रहा है सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारीयों से दीगर राज्य जाने की अनुमति प्राप्त कर थाना बेलतरोड़ी जिला नागपुर (महाराष्ट्र) जाकर नागपुर पुलिस से समन्वय स्थापित किया गया जहॉ पर जानकारी हुई कि आरोपी तन्मय विनोद कोहड़ घर में छिपा हुआ है।

तब पुलिस द्वारा मौके पर केबल आपरेटर बन कर आरोपी तन्मय विनोद कोहड़ के सकुनत पर दबिश दिया जाकर अभिरक्षा में लेकर पुछताछ कर आरोपी के कब्जे से घटना में उपयोग किये गये मोबाईल फोन को जप्त किया गया है। आरोपी के द्वारा प्रार्थियां से प्रलोभन देकर छल पूर्वक जो राशि प्राप्त किया था उस समय में आरोपी के बैंक खाता की जानकारी प्राप्त की जा रही है।

आरोपी तन्मय विनोद कोहड़ पिता विनोद कोहड़ उम्र 28 साल साकिन न्यु वसंुधरा सोसयटी बेलतोरडी नागपुर थाना बेलतरोड़ी जिला नागपुर गिरफ्तार कर न्याययि रिमांड पर लिया गया है। प्रकरण में विवेचना जारी है।

उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक गुरूविन्दर सिंह संधु चौकी प्रभारी स्मृति नगर , प्रआर मोह. अहफाज खान, अनुप साहू आरक्षक आकाश चौहान, कमल नारायण, अनिकेत चन्द्राकर, तिलेश्वर राठौर की कार्यवाही में सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button