छत्तीसगढ़फीचर्ड

DSP अभिषेक सिंह पदोन्नत होकर बने ASP, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और धर्मपत्नी ने कंधे पर अशोक स्तंभ लगाकर दी बधाई

बलौदाबाजार। दिनांक 08.09.2023 को पुलिस कार्यालय बलौदाबाजार में उप पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर विभागीय पदोन्नति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा एवं अभिषेक सिंह की पत्नी द्वारा अभिषेक सिंह के कंधे पर अशोक स्तंभ लगाकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नति की प्रक्रिया पूर्ण कर शुभकामनाएं दी गई।

वर्तमान में अभिषेक सिंह उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के पद पर तैनात है तथा साथ ही जिले के थाना गिधौरी, कसडोल, लवन, पलारी, गिधपुरी, सिटी कोतवाली, सुहेला, राजादेवरी थानों का पर्यवेक्षण का कार्य भी संपादित कर रहे है।

इस दौरान पदोन्नति कार्यक्रम में निरीक्षक सहदेव नेताम, स्टेनो मनीष चौबे, उप निरीक्षक (एम) पवन बंदे, सउनि (एम) अश्वनी विशाल, सउनि अश्वनी पडवार, पुलिस कार्यालय के स्टाफ एवं अभिषेक सिंह के परिवार के सदस्य उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button