खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

मोदी सरकार माह के अंतिम सप्ताह में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को देगी त्योहारों पर सौगात, बढ़ा सकती है महंगाई भत्ता

नवरात्रि के ठीक पहले केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए सरकार महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का एलान कर सकती है…

नईदिल्ली (ए)। त्योहारों के सीजन की शुरुआत हो चुकी है. आने वाले दिनों में गणेश चतुर्थी से लेकर नवरात्रि, दिवाली, धनतरेस का त्योहार आने वाले है. और आने वाले त्योहारों को देखते हुए केंद्र सरकार अपने लाखों कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए खजाना खोलने वाली है. सितंबर के आखिर हफ्ते में संसद के स्पेशल सत्र के बाद मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है. सितंबर महीने के आखिरी हफ्ते में संभावना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों के महंगाई भत्ते में इजाफा करने का फैसला ले सकती है।

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारक जुलाई महीने से ही महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे हैं. इस बात के आसार हैं कि केंद्र सरकार महंगाई भत्ते में 3 फीसदी बढ़ोतरी कर इसे 42 फीसदी से 45 फीसदी कर सकती है. महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का फैसला एक जुलाई से लागू होगा. और अक्टूबर महीने का वेतन महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के साथ मिलेगा. जुलाई से सितंबर तक के लिए एरियर भी अक्टूबर के वेतन के साथ मिल सकता है. आंकड़ों के मुताबिक केंद्र सरकार के इस फैसले का 47 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा।

15 अक्टूबर से नवरात्र का पावन त्योहार शुरु हो रहा है तो 24 अक्टूबर को दशहरा है. इसलिए पूरी उम्मीद है कि इसी महीने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता बढ़ाया जा सकता है. हर वर्ष सरकार दो बार महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी करती है. पहले चरण महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी जनवरी से तो दूसरी दफा जुलाई महीने से लागू होती है. खुदरा महंगाई आंकड़ों के आधार पर डीए (DA) और डीआर (DR) में बदलाव किया जाता है.  अगस्त 2023 में जुलाई महीने के लिए जो खुदरा महंगाई दर का जो आंकड़ा घोषित हुआ है उसमें महंगाई दर आरबीआई के टोलरेंस लेवल से ऊफर 7.44 फीसदी पर जा पहुंचा है. वहीं खाद्य महंगाई दर 11.51 फीसदी रहा है. ऐसे में केंद्रीय कर्मचारियों को उम्मीद है कि सरकार उन्हें महंगाई से राहत देगी।

माना जा रहा था कि महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की बढ़ोतरी की जाएगी. महंगाई भत्ता इंडस्ट्रियल वर्कर्स के कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आधार पर कैलकुलेट किया जाता है जिसे हर महीने लेबर ब्यूरो जारी करता है. केंद्रीय कर्मचारी 4 फीसदी महंगाई बथ्ता बढ़ाने जाने की उम्मीद पाले हुए हैं लेकिन ज्यादा आसार है कि 3 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ाया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button