छत्तीसगढ़फीचर्ड

मोबाइल के ब्लूटूथ डिवाईस के माध्यम से जुआ खेलते 04 आरोपी गिरफ्तार, नगद 18 हजार रूपये जप्त

रायपुर। जुआ सट्टा की शिकायतों को संज्ञान में लेते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा रायपुर जिले के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारी को जुआ सट्टा की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं आरोपियों को पकड़ने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा मुखबीर लगाकर पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर इस संबंध में सूचना एकत्रित करने के साथ ही समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने.अपने थाना क्षेत्र में जुआ सट्टा खेलने एवं खिलाने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।

इसी तारतम्य में दिनांक 15.08.2024 को सूचना प्राप्त हुआ कि थाना सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत कृष्णा होटल इलेवन ग्राउंड, कटोरा तालाब के पास कुछ व्यक्ति ताशपत्ती एवं मोबाइल के ब्लूटूथ के माध्यम से रूपये पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है।

सूचना पर थाना प्रभारी थाना सिविल लाईन के नेतृत्व में थाना सिविल लाईन पुलिस टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताये स्थान में जाकर रेड कार्यवाही कर आरोपी धनंजय कुमार सिंग, गोविंदा भारद्वाज, विष्णु नेताम को रंगेहाथ जुआ खेलते पकड़ा गया।

जिनके पास से नगदी 18,000/- रूपये, घटना मे प्रयुक्त 01 नग मोबाइल फोन, ब्लुटूथ एवं ताशपत्ती जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 454/24 दर्ज कर धारा 3(2) छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही कर पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर जेल भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी- 01- धनंजय कुमार सिंग पिता विष्णुदेव सिंग उम्र 45 साल पता एल.आई.जी. 1 सेक्टर 02, डीडीनगर रायपुर।

02- भोजराम निर्मलकर पिता द्वारिका प्रसाद निर्मलकर उम्र 32 साल पता आमापारा थाना आजाद चौक रायपुर।

03- गोविंदा भारद्वाज पिता रामकुमार भारद्वाज उम्र 24 साल पता ग्राम पिरदा, थाना विधानसभा रायपुर।

04- विष्णु नेताम पिता राम बनवास नेताम उम्र 21 साल पता छेरीखेड़ी, थाना मन्दिर हसौद, रायपुर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button