छत्तीसगढ़फीचर्ड

मोबाइल देकर नाबालिग लड़की ने बनाई नजदीकिया फिर शादी का झांसा देकर किया बलात्कार

नाबालिक बालिका से नजदीकियां बढ़ाकर बातचीत करने के लिए आरोपी ने दिया मोबाईल…शादी करने का प्रलोभन देकर नाबालिक बालिका के साथ आरोपी ने किया बालात्कार…नाबालिक बालिका द्वारा मोबाईल से बातचीत बंद करने पर घर में आकर किया गाली गलौच…रिपोर्ट के महज 12 घंटों के भीतर आरोपी गिरफ्तार, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय किया गया पेश…

 

 

बिलासपुर। प्रार्थी ने दिनांक 6.11.2025 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी नाबालिक लड़की के पास ओप्पो कंपनी का मोबाईल मिलने पर मोबाईल के संबंध में पूछताछ करने पर लड़की ने बताई कि बहतराई का रहने वाला पंकज देवांगन मोहल्ले में आते-जाते जान पहचान बनाकर बातचीत करने लगा एवं बातचीत करने के लिए ही मोबाईल को दिया है, जो इसे बहला फूसलाकर अपने प्रेमजाल में फंसाकर पत्नी बनाकर रखने बात कहते हुये जबरन शारीरिक संबंध बनाया है।

जिससे अपने लड़की को बातचीत करने के लिए मना करके मोबाईल को अपने पास रख लेने पर पंकज देवांगन दिनांक 5.11.2025 के रात्रि करीब 08.00 बजे घर में आकर लड़की से जबरन बातचीत करने का प्रयास करने लगा जिसे मना करने पर अश्लील गाली गलौच कर भाग गया है।

प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया, घटना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह को अवगत कराने पर तत्काल आरोपी को गिरफ्तार करने निर्देश दिये।

जिसके परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) बिलासपुर राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन/सरकंडा निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक प्रदीप आर्या के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपी पंकज देवांगन को रिपोर्ट के 12 घंटों के भीतर दिनांक 07.11.2025 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

 

थाना -सरकंडा, जिला-बिलासपुर (छ.ग.)
अप0 क्र.- 1555/2025, धारा – 34(2)एम, 351(2) बीएनएस 4, 6 पॉक्सो एक्ट

 

नाम आरोपी:-
पंकज देवांगन पिता परमेश्वर देवांगन उम्र 24 वर्ष निवासी बहतराई, थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर छ.ग.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button