दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

मोरिद में सिर्फ दो दिन का पानी शेष, आयुक्त मोनिका वर्मा ने सिंचाई विभाग को लिखा पत्र

भिलाई। बढ़ती गर्मी और पेय जल समस्या को देखते हुए रिसाली निगम आयुक्त मोनिका वर्मा ने सिंचाई विभाग को पत्र लिख पानी की मांग की है। सोमवार को मोरिद जलाशय व फिल्टर प्लांट का निरीक्षण की। यहां से डूंडेरा और पुरैना के नागरिकों को पेय जल उपलब्ध कराया जाता है। खास बात यह है कि मोरिद जलाशय में केवल 2 दिन का पानी शेष है।

निगम आयुक्त मार्निग विजिट के तहत मोरिद पहुंची। यहां पर उन्होंने पहले इंटक वेल देखी। जलाशय में पानी कम होने पर विभाग प्रमुख से पानी डिमांड पत्र भेजे जाने संबधी पूछ ताछ की। अधिकारियों ने बताया कि पत्र के अलावा स्मरण पत्र भी भेजा जा चुका है।

आयुक्त ने तत्काल निर्देश दिए कि पुनः पत्र लिख पानी की मांग की जाए। आयुक्त ने इसके बाद रिसाली निगम का फिल्टर प्लांट का निरीक्षण की। पेयजल शुद्धिकरण में मिलाए जाने वाले एलम के स्टाक के बारे में जानकारी ली।

हर हाल में शुद्धता जांच हो: मोरिद फिल्टर प्लांट से पुरैना और डुंडेरा की लगभग 20 हजार आबादी को पेय जल उपलब्ध कराया जाता है। ग्रामीण परिवेश वाले दोनो ही जगहों पर दो समय नल के माध्यम से पानी दी जा रही है। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने निर्देश दिए कि पानी की शुद्धता हर रोज जांच की जाए। इसमें कोताही न बरते।

समय में पूरा हो काम: निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने डुंडेरा, जोरा तराई में बने मतदान केंद्र का निरीक्षण भी की। इस दौरान उन्होंने स्कूल में निर्माणाधीन अतिरिक्त कक्ष का अवलोकन की। उन्होंने निर्देश दिए कि जून तक निर्माण कार्य पूर्ण हो जाए। ताकि नए भवन का लाभ बच्चो को मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button