दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

मौसम खराब होने से विजीबिलिटी कम होने पर यातायात पुलिस दुर्ग ने जारी की ट्रैफिक ऐडवायजरी

भिलाई। आंध्रप्रदेश में आये तुफान की वजह से अचानक हुए मौसम परिर्वतन को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामगोपाल गर्ग द्वारा वाहन चालको के सुरक्षित आवागमन को लेकर यातायात पुलिस दुर्ग को दिये गये निर्देश पर सतीष ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक, यातायात द्वारा वाहन चालको के सतर्क, सजग एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था के लिए निम्नलिखित सुझाव जारी की गई है।

01- फौग/बारिस के दौरान वीजिबीलिटी कम हो जाती है जिस पर सामने से आ रहे वाहन क्लीयर नजर नहीं आते है इस दौरान वाहन चालको को लो बीम लाईट का प्रयोग कर वाहन चालन करना चाहिए।

02- किसी मार्ग/सडक में वाहन खडा न करे किसी विशेष परिस्थिति में वाहन सडक के नीचे मार्ग में पार्किग लाईट जलाकर खडा करें।

03- वाहन चालन के दौरान शराब या किसी भी प्रकार के नशीली पदार्थ का सेवन कर वाहन न चलाये।

04- बारिस के दौरान सड़क गिली होने से वाहन स्लीप होने की संभावना बढ जाती है इसलिए वाहन को तेज रफ्तार/लापरवाहीपूर्वक वाहन न चलायें।

05- दो पहिया वाहन चलाते समय सदैव हेलमेट का एवं चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग करे साथ ही सदैव यातायात नियमों का पालन करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button