छत्तीसगढ़फीचर्ड

पुलिस द्वारा जिले के 450 लाइसेंसी शस्त्रों को थाने में कराया गया जमा

जिले में कुल 454 लाइसेंसी शस्त्र धारक है इनमें से 450 जमा हो चुके हैं, 04 जो शेष है वह दिगर प्रांत के है उनसे भी संपर्क किया गया है और शीघ्र जमा कर लिया जाएगा…

जांजगीर चांपा। अगामी विधान सभा चुनाव ब्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए जिले में लाइसेंसी शस्त्र धारको का शस्त्रों को थाना में सुरक्षार्थ रखा जा रहा है। इसी क्रम में थाना जांजगीर क्षेत्र के 122 चौकी नैला क्षेत्र के 18, थाना अकलतरा क्षेत्र के 71. थाना मुलमुला क्षेत्र के 40 थाना नवागढ़ क्षेत्र के 36, थाना शिवरीनारायण क्षेत्र के 23, थाना पामगढ क्षेत्र के 29.

थाना चाम्पा क्षेत्र के 50, थाना सारागांव क्षेत्र के 13, थाना बम्हनीडीह क्षेत्र के 17 थाना बिर्रा क्षेत्र के 08, थाना बलौदा क्षेत्र के 17, एवं चौकी पंतोरा क्षेत्र के 06 इस प्रकार जिले में कुल 450 लायसेंसी शस्त्रों को थाना में सुरक्षार्थ जमा कराया जा चुका है।

जिले के 04 शेष बचें लाइसेंसी शस्त्र धारकों को शीघ्र ही शस्त्र जमा कराने हेतु संपर्क किया गया है, जिसको शीघ्र ही जमा कर लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button