दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

यंगिस्तान कप -2023 के नॉकआउट राउंड के दूसरे दिन खेले गए तीन मैच

 

भिलाई। श्रीराम जन्मोत्सव समिति द्वारा आय़ोजित यंगिस्तान कप -2023 के नॉकआउट राउंड के दूसरे दिन तीन मैच खेले गये। जिसमें पहला मैच भंडारा इलेवन व फाइन स्टार रायपुर इलेवन के मध्य खेला गया। मैच का शुभारंभ प्रभु श्रीराम के तैलचित्र पर दीप प्रज्जवलन कर की गई। तत्पश्चात अतिथियों सहित मैदान में उपस्थितजनों ने स्वच्छता का संकल्प लेते हुए भिलाई को एक बार फिर स्वच्छता में शीर्ष स्थान तक पहुंचाने का प्रण लिया।

नॉकआउट राउंड के दूसरे दिन खेले गये पहले मैच में भंडारा इलेवन व फाइन स्टार इलेवन की भिड़ंत हुई, जिसमें फाइन स्टार इलेवन रायपुर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भंडारा इलेवन की टीम निर्धारित 12 ओवरों में 114 रनों का स्कोर खड़ा करते हुए फाइन स्टार को 115 रनों का लक्ष्य दिया। इस पारी में भंडारा इलेवन के विवेक शीर्ष स्कोरर रहे जिन्होंने 34 रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी फाइन स्टार की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 9 ओवरों में ही लक्ष्य प्राप्त करते हुए जीत अपने नाम की। फाइन स्टार की ओवर से डेकन ने शानदार 60 रनों की पारी खेलते हुए अपनी टीम को विजयी बनाने से महत्वपूर्ण योगदान दिया।

इसी प्रकार दूसरे मैच में लायन्स इलेवन व नवनीत इलेवन की भिड़ंत हुई, जिसमें लायंस इलेवन की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया औऱ निर्धारित 12 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 100 रनों का स्कोर खड़ा किया। लायंस इलेवन की ओर से गैरीमेसी टॉप स्कोरर रहे जिन्होंने 26 रनों की पारी खेली। वहीं नवनीत इलेवन की ओर से अजय साहू, शैलेन्द्र मंडावी और गोलू ने दो-दो विकेट चटकाए। इस प्रकार लक्ष्य का पीछा करने उतरी नवनीत इलेवन की टीम ने 9.2 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 102 रन बनाकर मैच जीत लिया। नवनीत इलेवन की ओर से निचले क्रम के बल्लेबाज गोलू टॉप स्कोरर रहे जिन्होंने 35 रनों की शानदार पारी खेली।

मंच पर अतिथि के रूप में पार्षद शकुंतला साहू, ईश्वरी नेताम, श्यामसुंदर राव, पूर्व पार्षद श्रीनिवास राव, रश्मि सिंह, मिलन चंद्राकर, पार्वती साहू, निर्मला नायडू, जे. श्रीनिवास राव, आशीष चौधरी, हेमंत निषाद, शिवप्रकाश शिबू, शैलबाला साहू, संतराम नेताम, उमेश पिल्लै, मुकेश तिवारी, रमाकांत निषाद, भानू चौहान, चंचल घोष, वी रमन्ना, सतेन्द्र गुप्ता, नीरज जैन, अनुपम जैन, विशाल जैन, रामू राव, हिमांशु शेखर, सपन चक्रवर्ती, बीआर महाराणा, अरविंद कुशवाहा आदि उपस्थित थे।

महिला टीमों की होगी भिड़ंत
यंगिस्तान कप 2023 के अंतर्गत गुरूवार 19 जनवरी को महिला टीमों के मध्य दो मैच खेले जायेंगे। जिसमें पहला मैच प्रातः 11 बजे सनराइजर्स दुर्ग व डायमंड मरोदा एवं दूसरा मैच प्रतिभा सेक्टर -5 व खुर्सीपार भिलाई के मध्य दोपहर 12.15 बजे से खेला जायेगा। प्रत्येक मैच 8 ओवर के होंगे, जिसमें 6वां ओवर मैजिक ओवर होगा।

Related Articles

Back to top button