दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

यातायात पुलिस दुर्ग एवं पीडब्ल्यूडी विभाग के द्वारा सडक दुर्घटना स्थल का संयुक्त निरीक्षण कर दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट लगाने की अपील की

 

भिलाई। यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा सडक सप्ताह के दौरान लगतार विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से वाहन चालको को दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने व चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने जागरूक करने का प्रयास कर रही है इसी प्रकार सडक दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करने अपील कर रही है शनिवार रात को नेहरू नगर ओवर ब्रिज में हुए सडक दुर्घटना स्थल का निरीक्षण करने पर ये बिना हेलमेट वाहन चालन करना पाया गया। संजय शर्मा, सहायक पुलिस महानिरीक्षक (यातायात)/सड़क सुरक्षा अंतरविभागीय लीड एजेंसी (अध्यक्ष), नवा रायपुर पुलिस मुख्यालय,व सतीष ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक,(यातायात), अनीष सारथी, रक्षित निरीक्षक, (यातायात) एवं एसडीओ (पीडब्ल्यूडी ) व सुपेला थाना के विवेचक के द्वारा सडक दुर्घटना स्थल नेहरू नगर ओवर ब्रिज व पूर्व में हुए सडक दुर्घटना स्थल नेहरू नगर चौक का निरीक्षण किया गया जिसमें शनिवार को हुए सडक दुर्घटना में मृतक आयुष मिश्रा पिता अनिल मिश्रा उम्र 25 साल निवासी कान्हापार्क विवेकानंद नगर के द्वारा वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग नहीं करना पाया।

जिससे सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मृत्यु हुई और साथ ही वहा से गुजरने वाले आम नागरिको अगर उनमें से किसी एक के द्वारा भी एक्सीडेन्ट के तुरंत बाद वह मृतक व्यक्ति को नजदीकी हास्पिटल चंदुलाल चन्द्राकर या पल्स हास्पिटल पहुंचा देते तो शायद मृतक की जान बच सकती थी इसी प्रकार पूर्व में नेहरू नगर चौक में हुए सडक दुर्घटना में मृतक के साथ बैठे वाहन चालक के द्वारा यातायात पुलिस द्वारा दिये गये संकेतो का पालन नहीं करना पाया गया और स्कूटी में क्षमता से अधिक सामान सामने रखना पाया गया जिससे वाहन चालक वाहन को अपने नियंत्रण में नहीं रखकर सामने चल रहे भारी वाहन से टकरा गया।

यातायात पुलिस लगातार आम नागरिकों से यह अपील करते आ रही है कि वे सडक दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करे और एक नेक व्यक्ति (गुड सेमेरिटन) बने। ऐसे व्यक्ति को पुलिस द्वारा किसी प्रकार से परेशान नहीं किया जाता है बल्कि पुलिस उनका सम्मान करती है व शासन के योजना के अंतर्गत उन्हे पुरूस्कार भी दिलाती है और घायल को हास्पिटल पहुचाने पर हास्पिटल द्वारा भी उनसे किसी पैसे व कोई भी विशेष जानकारी नहीं लेता है और घायल की तुरंत ईलाज करने हेतु हास्पिटल प्रबंधन बाध्य है।

सडक सुरक्षा सप्ताह के पांचवे दिन यातायात जागरूकता कार्यक्रम के तहत राजेन्द्र पार्क दुर्ग में हुए फ्लावर शो में आये आमजन को, सूर्यामॉल एवं सिविक सेन्टर में अपने परिजनो के साथ घूमने आये लोगो को अंजोर रथ एवं नुक्कड नाटक के माध्यम से यातायात नियमों के पालन ना करने से होने वाले गंभीर परिणाम से अवगत कराया गया एवं बैनर पोस्टर व पाम्पलेट के माध्यम से यातायात नियमों की जानकारी प्रदान की गई। चौक चौराहों में दुर्ग भिलाई यातायात पुलिस द्वारा कुल-2100 वाहन चालको को यातायात निमयों एवं वाहन चालन के संबंध में जानकारी दी जाकर पाम्पलेट वितरण किया गया।

Related Articles

Back to top button