खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

यात्रियों से भरी बस नदी में गिरी: दर्दनाक हादसे में 3 यात्रियों की मौत, 50 से अधिक यात्री घायल

एसपी ने बताया कि पुलिस को शाम लगभग छह-साढ़े छह बजे सूचना मिली कि एक बस जो बलरामपुर से सिद्धार्थनगर आ रही थी, ढ़ेबरुवा थाना अंतर्गत चरगहवा नाले में गिर गई…

सिद्धार्थनगर (ए)। उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के बढ़नी ब्लॉक के मोहनकोला गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. देवीपाटन मंदिर से वापस आते समय चर गहवा पुल पर एक बस पलट गई. इस हादसे में लगभग 50 से अधिक यात्री घायल हुए हैं और 3 व्यक्तियों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि बस में सवार लोग मुंडन कार्यक्रम में गए थे और वापस आते समय यह हादसा हुआ. बस में यात्रियों की संख्या अधिक थी, जिससे हादसे की गंभीरता बढ़ गई।

वहीं इस हादसे को लेकर सिद्धार्थनगर जिलाधिकारी डॉ. राजगणपति आर. ने कहा “शारदा नदी में गिरी बस में मोहन कोला गांव के करीब 55 लोग सवार थे. आस-पास के गांवों के लोगों और पुलिस टीम ने बचाव कार्य चलाया. इस घटना में 2 लोगों की मौत हो गई है और 2 अन्य को जिला अस्पताल रेफर किया गया है, इस घटना में 22 लोग घायल हुए हैं।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्राची सिंह ने बताया कि पुलिस को आज शाम लगभग छह-साढ़े छह बजे सूचना मिली कि एक बस जो बलरामपुर से सिद्धार्थनगर आ रही थी, ढ़ेबरुवा थाना अंतर्गत चरगहवा नाले में गिर गई. उन्होंने बताया कि सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों के सहयोग से बस में फंसे यात्रियों को निकाला, हादसे के समय बस में 50 से अधिक लोग सवार थे।

अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में एक किशोर समेत तीन लोगों की मौत हो गई. उन्होंने कहा कि हादसा साइकिल सवार को बचाने में हुआ, जिसकी मौत बस की टक्कर से हो गई।

एसपी ने बताया कि मरने वालों की पहचान साइकिल सवार मंगनी राम (50) बस सवार अजय वर्मा (14) और गम्मा (65) के रूप में हुई है. उन्होंने कहा कि इसके अलावा दो दर्जन से अधिक घायल हुए हैं, जिनका उपचार सीएससी बढ़नी और जिला अस्पताल सिद्धार्थनगर में जारी है. दूसरी ओर, प्रतापगढ़ से मिली खबर के अनुसार प्रतापगढ़ जिले के बाघराय क्षेत्र में शुक्रवार की शाम एक सड़क हादसे में 20 लोग घायल हो गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button