देश-दुनियाफीचर्ड

युद्ध स्तर पर चल रहा है बालासोर में काम: 1000 मजदूर लगे मलवा हटाने में, पटरी बिछाने का काम भी हुआ शुरू, 90 ट्रेनें रद्द-46 का रूट बदला गया

बालासोर में रात भर एक हजार से ज्यादा मजदूर मलबे को हटाने का काम करते रहे. मलबा हटाने के काम में जुटे कर्मचारियों को रेल मंत्री ने दिशानिर्देश दिए…

बालासोर (ए)। ट्रेन हादसे में 288 लोगों की मौत और रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने के बाद पटरियां दुरुस्त करने का काम जोरों पर चल रहा है. अब तक हावड़ा-चेन्नई रूट की 90 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं वहीं 46 का रूट बदला गया है. आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, सोमवार 5 जून तक ट्रैक दुरुस्त होने की उम्मीद है. वहीं, आज 4 जून केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ओडिशा जाकर घायलों से मुलाकात करेंगे।

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार बालासोर ट्रेन दुर्घटना वाली जगह पर रात भर चल रहे मरम्मत कार्य का जायजा लिया. इस दौरान बालासोर में रात भर एक हजार से ज्यादा मजदूर मलबे को हटाने का काम करते रहे. मलबा हटाने के काम में जुटे कर्मचारियों को रेल मंत्री ने दिशानिर्देश दिए.  इसके अलावा 7 पोलकेन मशीन, 5 जेसीबी और 2 बड़ी क्रेन से भी मलबा हटाने का काम युद्ध स्तर पर चलता रहा।

एक तरफ मलबा हटाने का काम चल रहा था तो दूसरी तरफ पटरियां बिछाने का काम भी शुरु हो चुका है. जल्द से जल्द ट्रेन सेवाएं सामान्य करने की कोशिश हो रही है।

ओडिशा के बालासोर में हुए रेल हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 288 हो गई है. वहीं, हादसे के बाद अब तक कुल 1175 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जिनमें से 793 लोगों को छुट्टी दे दी गई जबकि 382 लोगों का इलाज किया जा रहा है. आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, दो लोगों की हालत भी गंभीर है वहीं, अन्य की हालत स्थिर बताई गई है. दोनों एक्सप्रेस रेल गाड़ियों में आरक्षित टिकट वाले 2,200 से अधिक यात्री सवार थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button