छत्तीसगढ़फीचर्ड

युवक पेड़ पर फांसी के फंदे में लटका मिला, युवती उसी पेड़ के नीचे मृत अवस्था में मिली

युवक पेड़ पर फांसी के फंदे में था लटका, युवती उसी पेड़ के नीचे पड़ी थी, मृत अवस्था में…चौकी कोल्हेनझरिया में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच की शुरू…प्रथम दृष्टिया मामला प्रेम प्रसंग में हत्या कर,आत्महत्या का होता है प्रतीत…मामले में पुलिस की जांच जारी, पीएम रिपोर्ट के आधार पर होगा मामले का खुलासा…

जशपुर। दिनांक 17.09.25 को मृतक युवती के पिता ने चौकी कोल्हेनझरिया में सूचना दिया था कि दिनांक 16.09.25 की रात्रि लगभग 08.00 बजे के आसपास उसकी बेटी मृतिका संदिला पैंकरा खाना खाकर घर से निकली थी, काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर, उसके व उनके परिजनों के द्वारा आस पास पता तलाश की जा रही थी।

इसी दौरान दिनांक 17.09.25 को माटीपहाड़ छर्रा के गोठान के पास एक पेड़ के नीचे, इसकी बेटी मृत अवस्था में मिली व उसी पेड़ के ऊपर एक युवक फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला।

सूचना पर चौकी कोल्हेनझरिया पुलिस के द्वारा मामले के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए, मर्ग कायम कर घटना स्थल पर रवाना हुआ गया, घटना स्थल के निरीक्षण के पश्चात, पूछताछ पर मालूम चला कि मृत युवती नाम संदिला पैंकरा है जो कि माटी पहाड़ छर्रा की निवासी है, व फंदे पर लटके युवक का नाम चूड़ामणि साय है व वह टांगर गांव थाना कांसाबेल का निवासी है। उसके रिश्तेदार माटी पहाड़ छर्रा में रहते हैं, जिससे वह माटी पहाड़ छर्रा में आता जाता रहता था।

पुलिस की जांच में प्रथम दृष्टिया मामला प्रेम प्रसंग में, युवक द्वारा युवती की हत्या कर, आत्म हत्या का प्रतीत होता है, दोनों शव का पोस्ट मार्डम कराया गया है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर मामले में और खुलासा होगा। हत्या, आत्महत्या के कारणों के संबंध में पुलिस की जांच जारी है।

नाम मृतक युवक: चूड़ा मणि पैंकरा, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम टांगर गांव, थाना कांसाबेल, जिला जशपुर ( छग)

नाम मृतक युवती: संदीला पैंकरा, उम्र 24 वर्ष निवासी माटीपहाड़ छर्रा, चौकी कोल्हेनझरिया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button