दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

युवा खेल एवम सांस्कृतिक मंडल द्वारा भव्य दशहरा पर्व का किया जा रह आयोजन, प्रख्यात गायिका लक्ष्मी दुबे देंगी प्रस्तुति

भिलाई। श्री रामचंद्र जी की लंका पर जीत असत्य पर सत्य की विजय के पावन पर्व दशहरा पर्व पर भिलाई की प्रख्यात दशहरा आयोजन समिति युवा खेल एवम सांस्कृतिक मंडल एवम भिलाई इस्पात मजदूर संघ के संयुक तत्वाधान में इस वर्ष भी दशहरा पर्व पर भव्य आयोजन किया जायेगा। समिति द्वारा आयोजन का यह 28 वाँ वर्ष है। इस वर्ष समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अनेकों आकर्षण होंगे।जिसकी जानकारी समिति के अध्यक्ष चन्ना केशवलू ने प्रेस वार्ता के माध्यम से दी। चन्ना केशवलू ने बताया की इस वर्ष के आयोजन में प्रमुख आकर्षण हिंदू स्वर साम्राज्ञी सुप्रसिद गीत “हर घर भगवा छाएगा” की प्रख्यात गायिका लक्ष्मी दुबे द्वारा भव्य संगीतमय प्रस्तुति दी जाएगी।

आगे जानकारी देते हुए चन्ना केशवलू ने बताया की इस वर्ष रावण के 60 फीट ऊंचे एवम कुंभकर्ण, मेघनाथ के 40 फीट ऊंचे पुतलों का दहन किया जायेगा। इसके अतिरिक्त
काकीनाडा, आंध्रप्रदेश की सुप्रसिद्ध आतिशबाजी की जाएगी एवम आई.पी.एल स्तर की इलेक्ट्रॉनिक आतिशबाजी भी आयोजित की गई है। प्रति वर्ष की भांति दशहरा पर उमड़ने वाले जन समूह की सुविधा हेतु विभिन्न
व्यवस्थाएं की गई है जिसमे बैठने के लिए 8000 सोफा खुर्सियां लगाए जायेंगे, गाड़ियों की पार्किंग हेतु दो स्थान निर्धारित किया गया है जिसमें गेस्ट पास एवम वी.वी. आई.पी पास धारकों के लिए इस्पात क्लब सेक्टर 7 एवम अन्य समस्त जनो के लिए सेक्टर 7 हाई स्कूल मैदान में व्यवस्था की गई है। समूचे दशहरा मैदान, सेक्टर 7 हाई स्कूल मैदान, इस्पात क्लब सेक्टर 7 में विशाल टावर बना कर प्रकाश व्यवस्था की गई है।

गायिका लक्ष्मी दुबे के कार्यक्रम का सभी जन निर्विघ्न आनंद ले सकें इसके लिए समिति द्वारा 24×36 फीट विशाल एवं 10 फीट ऊँचे स्टेज पर ट्रस एवं डिस्को लाइट सहित 600 वर्गफीट विशाल एल.ई.डी. की विशेष व्यवस्था की गई है जिसके माध्यम से समस्त उपस्थित जन
कार्यक्रम का आनंद ले सकें। समिति द्वारा इस वर्ष आयोजित दुर्गोत्स्व के प्रथम वर्ष में प्रदर्शित भगवान हनुमान जी की बाल्य काल एवं विभिन्न लीलाओं पर आधारित झाकियों का प्रदर्शन दशहरा के दिन भी भक्तों के
लिए ज़ारी रहेगा।

इस वर्ष दशहरा पर्व के कार्यक्रम पर मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रेमप्रकाश पाण्डेय, राज्यसभा सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय
उपाध्यक्ष सरोज पाण्डेय एवम सांसद लोकसभा दुर्ग विजय
बघेल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता केडिया ग्रुप के वाइस चेयरमैन आदरणीय नवीन केडिया करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में रिकेश सेन, शलभ केडिया, संजीव फतेहपुरिया एवम श्याम मूर्ति राजू उपस्थित रहेंगे।

प्रेस वार्ता में समिति के अध्यक्ष चन्ना केशवलू के अलावा समिति के पदाधिकारी जी अमर, प्रकाश राव, रविन्द्र सिंह, रविशंकर सिंह, जोगेंद्र कुमार, सुदीप अग्रवाल, वशिष्ठ वर्मा, हरिशंकर चतुर्वेदी, संतोष सिंह, बी.शिवराम, बी. पद्मनाभन एवं टी शंकर उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button