दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

इस साल देश में 60 लाख नौकरी का प्रावधान, मोदी सरकार ने रखा युवाओं का ध्यान- लोकेश पाण्डेय

बजट से युवाओं के खिले चेहरे, भाजयुमो महामंत्री लोकेश बोले- इस साल देश में 60 लाख नौकरी का प्रावधान, मोदी सरकार ने रखा युवाओं का ध्यान…

 

भिलाई। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने बजट पेश किया। मोदी सरकार के इस बजट में युवाओं के लिए काफी कुछ है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री लोकेश पांडेय ने कहा कि, सरकार के इस बजट में 60 लाख नौकरी का प्रावधान किया गया है।

छत्तीसगढ़ के युवाओं को इसका लाभ मिलेगा। वहीं 2022-23 के दौरान 25 हजार किमी तक राष्ट्रीय राजमार्गों का विस्तार किया जाएगा जिससे छत्तीसगढ़ के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा। कुल मिलाकर युवाओं और बेरोजगारों के लिए कई जरूरी प्रावधान किए गए हैं।

शिक्षा के लिए जरूरी फैसले लिए गए हैं। उद्योग को बूस्ट करने के लिए मोदी सरकार ने कई प्रावधान किए हैं। इस बजट में सबका साथ, सबका विकास की झलक है।

Related Articles

Back to top button