खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

यूएई या कतर में खेला जा सकता है एशिया कप 2023, पाकिस्तान से छीन सकती है मेजबानी

एशिया कप 2023 का आयोजन पाकिस्तान में होना था, लेकिन अब बीसीसीआई के पाकिस्तान में नहीं खेलने के बयान के बाद एशिया कप का आयोजन पाकिस्तान में नहीं किया जाएगा…

नईदिल्ली (ए)। एशिया कप 2023 पर बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, एशिया कप 2023 का आयोजन पाकिस्तान में नहीं खेला जाएगा. एशिया कप 2023 का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात या फिर कतर में किया जाएगा. हालांकि, एशिया कप 2023 का आयोजन कहां किया जाएगा, इस पर अधिकारिक तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन ये तकरीबन तय माना जा रहा है कि एशिया कप 2023 की मेजबानी पाकिस्तान नहीं करेगा।

दरअसल, भारत और पाकिस्तान के बीच तनातनी जारी है. बीसीसीआई इस बात पर अड़ी है कि पाकिस्तान में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम नहीं हैं. इस वजह से भारतीय टीम एशिया कप खेलने पाकिस्तान नहीं जाएगी. वहीं, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का कहना है कि अगर एशिया कप खेलने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम पाकिस्तान नहीं आएगी तो हमारी टीम वर्ल्ड कप 2023 खेलने के लिए भारत नहीं जाएगी. फिलहाल, दोनों मुल्कों के बीच इस मसले पर तकरार बरकरार है।

वहीं, बुधवार को आईसीसी की मीटिंग हुई. आईसीसी की इस मीटिंग में भारत और पाकिस्तान के मुद्दे पर बात हुई. दरअसल, इससे पहले कयास लग रहे थे कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप 2023 खेलने भारत नहीं जाएगी, बल्कि अपने मुकाबले बांग्लादेश में खेल सकती है, लेकिन आईसीसी ने इन कयासों को खारिज कर दिया है।

पीटीआई की मानें तो आईसीसी की मीटिंग में इस मुद्दे पर बात तक नहीं हुई. इसके अलावा आईसीसी दूर-दूर तक इस बाबत सोच तक नहीं रही है कि वर्ल्ड कप 2023 के मुकाबले बांग्लादेश में भी खेले जाएं. बहरहाल, ये पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button