दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

श्रीराम जन्मोत्सव समिति युवा शाखा अध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने छावनी क्षेत्र का किया दौरा, लोगों को मिलने वाली सुविधाओं पर चर्चा की

भिलाई। भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं श्रीराम जन्मोत्सव समिति युवा शाखा अध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने छावनी क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने छावनी तिरंगा चौक से ट्रांसपोर्ट नगर मुख्य मार्ग तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नवनिर्मित भवन का अवलोकन किया।

छावनी से ट्रांसपोर्ट नगर मुख्य मार्ग की मरम्मत को लेकर विगत लंबे समय से स्थानीय लोगों द्वारा मांग की जा रही थी, जिस पर श्री पाण्डेय ने निगम के अधिकारियों से चर्चा की।

श्री पाण्डेय ने आज छावनी तिरंगा चौक से ट्रांसपोर्ट नगर मुख्य मार्ग का अवलोकन किया। 400 मीटर लंबा यह मुख्य मार्ग विगत लंबे समय से खस्ताहाल है, जिसके मरम्मत के संबंध में स्थानीय लोगों द्वारा लगातार मांग की जा रही थी।

इस संबंध में श्री पाण्डेय ने जोन -4 आयुक्त से जल्द से जल्द रोड के संधारण की चर्चा की। साथ ही उन्होंने नवनिर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का निरीक्षण किया।

उन्होंने चिकित्सकों एवं स्टाफ से भी केंद्र में लोगों को मिलने वाली सुविधाओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र निर्मित होने से यहां लोगों को काफी राहत मिलेगी। इस दौरान मुख्य रूप से पार्षद वीणा चंद्राकर, गिरीजा बंछोर, ईश्वरी नेताम, राकेश बंछोर, निखिल ताठे, आशुतोष पाण्डेय सहित स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button