छत्तीसगढ़फीचर्ड

रक्षा बंधन के शुभ अवसर पर निलंबित की गई 7 ट्रेन को किया गया रिस्टोर, रायपुर मंडल रेल उपयोगकर्ता सलाहकार समिति की बैठक संपन्न

रायपुर। रक्षा बंधन के त्योहार के दृष्टिगतनॉन इंटरलॉकिंग कार्य तथा अन्य संरक्षा संबन्धित कार्य के लिए निलंबित किये गए ट्रेनों में से सात (07) ट्रेनों को पुनः परिचालित करने का निर्णय लिया गया है । इन ट्रेनों को रक्षा बंधन के त्योहार के दौरान चार (04) दिनों के लिए पुनः परिचालित किया जाएगा । इनमें से 04 ट्रेनों को 28 अगस्त से 31 अगस्त तक तथा 03 ट्रेनों को 29 अगस्त से 01 सितंबर तक के लिए रिस्टोर किया गया है।

ज्ञात हो कि गोंदिया नॉन इंटरलॉकिंग कार्य तथा अन्य संरक्षा संबन्धित कार्य के लिए इन ट्रेनों का परिचालन निलंबित किया गया था, लेकिन रक्षा बंधन के त्योहार को देखते हुये इनके पुनः परिचालन का निर्णय लिया गया, ताकि त्योहार के दिनों में यात्रियों को आवागमन में अधिक से अधिक सुविधा प्राप्त हो सके तथा रक्षा बंधन जैसे भाई बहन के प्यार भरे सम्बन्धों वाले त्योहार को हंसी – खुशी और उल्लास भरे वातावरण के साथ मनाया जा सके। इन ट्रेनों के पुनः परिचालित होने की समयावधि इस प्रकार है:-

01. बिलासपुर-शहडोल मेमू पैसेंजर स्पेशल (08740) 28 अगस्त से 31 अगस्त तक के लिए पुनः परिचालित किया गया है ।
02. शहडोल-बिलासपुर मेमू पैसेंजर (08739) 28 अगस्त से 31 अगस्त तक के लिए पुनः परिचालित किया गया है ।
03. रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर (08729) 28 अगस्त से 31 अगस्त तक के लिए पुनः परिचालित किया गया है ।
04. डोंगरगढ़रायपुर मेमू पैसेंजर (08730) 29 अगस्त से 01 सितंबर तक के लिए पुनः परिचालित किया गया है ।
05. गोंदिया-वडसा मेमू पैसेंजर (08806) 28 अगस्त से 31 अगस्त तक के लिए पुनः परिचालित किया गया है ।
06. वडसा-चंदाफोर्ट मेमू पैसेंजर (08808) 29 अगस्त से 01 सितंबर तक के लिए पुनः परिचालित किया गया है ।
07. चंदाफोर्ट-गोंदिया मेमू पैसेंजर (08805) 29 अगस्त से 01 सितंबर तक के लिए पुनः परिचालित किया गया है ।

मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार की अध्यक्षता में मंडल रेल उपयोगकर्ता सलाहकार समिति की बैठक संपन्न 25 अगस्त, 2023 को रायपुर रेलवे मंडल उपयोगकर्ता सलाहकार समिति (डीआरयूसीसी) की बैठक मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में डीआरयूसीसी सदस्यों सहित अपर मंडल रेल प्रबंधक आशीष मिश्रा (इन्फ्रास्ट्रक्चर), अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) आर. के साहू ,वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ.विपीन वैष्णव एवं रायपुर मंडल के संबंधित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित हुए।

इस बैठक में सर्वप्रथम समिति के सचिव एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. विपीन वैष्णव द्वारा सभी सदस्यों का स्वागत परिचय कराते हुए डीआरयूसीसी मीटिंग के महत्व के बारे में बताया गया । डीआरयूसीसी मीटिंग रेल प्रशासन एवं यात्रियों के मध्य सेतु का काम करने वाले सदस्यों की समिति है । जिसमें वर्तमान में विभिन्न क्षेत्रो से 15 सदस्य नामित है, जिसमें माननीय विधायक अनीता योगेन्द्र शर्मा सहित 10 सदस्य उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ उधोग महासंघ रायपुर, छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, कन्फ़ेडरशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स, छत्तीसगढ़ रेल यात्री संगठन, दैनिक रेल यात्री सेवा संघ, सांसदों द्वारा नामित सदस्य, अंतराष्ट्रीय उपभोक्ता कल्याण समिति, अखिल भारतीय दिव्यांग चेतना परिषद् के सदस्य शामिल हुए। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य रेल उपयोगकर्ता की समस्याओं एवं यात्री सुविधाओं एवं यात्री सुविधा विकास एवं परियोजनाओं से संबंधित अनेक महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार विमर्श कर बैठक में लिए गए निर्णय को यथासंभव कार्यान्वित करना है, रेलवे द्वारा उपलब्ध कराई गई सेवाओं इन सुविधाओं के विकास एवं नई सुविधाओं के बारे में जनसाधारण के हितों से संबंधित विषयों पर विचार विमर्श किया गया।

मंडल रेल प्रबंधक ने सभी सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि रायपुर मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति द्वारा समय समय पर प्राप्त होने वाले सुझावों अति महत्वपूर्ण है जिसके कारण गुणवत्ता में सुधार होता है। रायपुर रेल मंडल के सभी स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं में लगातार विस्तार हुआ है एवं दिन प्रतिदिन यात्रियों की आवश्यकता के अनुसार रायपुर मंडल सभी सुविधाओं को उपलब्ध करा रहा है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डा. विपीन वैष्णव ने सभी सदस्यों को बहुमूल्य सुझावों के लिए आभार प्रकट करते हुए इस बैठक में उपस्थित होने के लिए धन्यवाद दिया । आप सभी अपने बहुमूल्य सुझाव हमारी टीम को देते रहे उन पर शीघ्रता से अमल किया जाएगा, जोन स्तर के निर्णयों के लिए उन्हें वहां प्रेषित किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button