खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

रक्षित निरीक्षक वैभव मिश्रा ने शूटिंग प्रतियोगिता में जीता 3 गोल्ड मेडल, एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश राइफ़ल एसोसिएशन द्वारा आयोजित शूटिंग प्रतियोगिता जो दिनाँक 12/08/2023 से रायपुर के माना में आयोजित की गई जिसका परिणाम आज जारी कर दिया गया है।

जिसमे रायपुर पुलिस के रक्षित निरीक्षक वैभव मिश्रा ने पिस्टल की अलग अलग प्रतिस्पर्धा में भाग लेकर तीन गोल्ड मेडल जीता है अभी हाल ही में 15 अगस्त 2023 को रक्षित निरीक्षक वैभव मिश्रा को दंतेवाड़ा में हुए नक्सल मुठभेड़ के लिये राष्ट्रपति वीरता पदक से भी नवाज़ा गया था

10 मीटर एयर पिस्टल (एनआर) चैंपियनशिप पुरुष व्यक्तिगत – 1
25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल (एनआर) चैंपियनशिप पुरुष व्यक्तिगत -1
25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल (एनआर) चैंपियनशिप पुरुष -1

उक्त पिस्टल चैम्पियनशिप प्रतियोगिता में भाग लेकर उक्त तीनों प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए 03 गोल्ड मेडल का खिताब अपने नाम किया।

उक्त शूटिंग प्रतियोगिता में रक्षित निरीक्षक वैभव मिश्रा द्वारा 03 गोल्ड मेडल प्राप्त करने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर प्रशांत अग्रवाल सहित रायपुर पुलिस के आला अधिकारियों द्वारा उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button