खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

रद्द की गई इन चार ट्रेनों का पुन: परिचालन: नागपुर-शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस व्हाया कटनी-जबलपुर-नैनपुर-छिंदवाड़ा मार्ग से चलेगी

राजनांदगाँव-कलमना रेल खंड के बीच में तीसरी रेलवे लाइन में इलेक्ट्रोनिक इंटरलोकिंग का कार्य किया जाएगा। रेल यात्रियो की सुविधाओ को ध्यान में रखते हुये रद्द की गयी चार गाड़ियो का पुन: परिचालन किया जा रहा है…

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर रेल मंडल के राजनांदगाँव-कलमना रेल खंड के बीच में तीसरी लाइन को आमगांव रेलवे स्टेशन से जोडने का कार्य के लिए इलेक्ट्रोनिक इंटरलोकिंग का कार्य किया गया है । इस इलेक्ट्रोनिक इंटरलोंकिंग कार्य में प्री-नॉन इंटरलोंकिंग का कार्य दिनांक 07 से 10 अक्टूबर, 2023 तक एवं नॉन इंटरलोंकिंग का कार्य दिनांक 11 से 14 अक्टूबर, 2023 तक किया जायेगा।

रेल यात्रियों की सुविधाओ को ध्यान में रखते हुये रेल प्रशासन के द्वारा रद्द की गयी चार गाड़ियो का पुन: परिचालन किया जा रहा है, जिसकी जानकारी इस प्रकार है:-
01. 12880 भूनेश्वर-कुर्ला एक्सप्रेस।
02. 12879 कुर्ला-भूनेश्वर एक्सप्रेस।
03. 20813 पूरी–जोधपुर एक्सप्रेस।
04. 20814 जोधपुर-पूरी एक्सप्रेस।

नागपुर-शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस व्हाया कटनी-जबलपुर-नैनपुर-छिंदवाड़ा मार्ग से चलेगी: रेलवे प्रशासन द्वारा शहडोल क्षेत्र के लोगों की बहूप्रतीक्षित मांग को पूरा करते हुये इस क्षेत्र के यात्रियों की सुविधा हेतु नागपुर एवं शहडोल के मध्य 11201/11202 नागपुर-शहडोल-नागपुर ट्रेन का नियमित परिचालन शुरू किया जा रहा है। इस ट्रेन का विधिवत शुभारंभ शहडोल रेलवे स्टेशन से उदघाटन स्पेशल के रूप में दिनांक 05 अक्टूबर 2023 को किया गया था.

इस गाड़ी के शुरू होने से इस क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा हेतु महानगर नागपुर के लिए तीव्र गति के साथ सुगमता से पहुंचने की सीधी सुविधा मिलेगी । साथ ही पूरे क्षेत्र में व्यापारिक तथा आर्थिक गतिविधियों के उन्नयन में इस ट्रेन की महत्वपूर्ण भूमिका सिद्ध होगी । यात्रियों के परिवहन के साथ ही इस क्षेत्र के विभिन्न उत्पादों का भी परिवहन संभव हो सकेगा । छात्रों को बेहतर उच्च शिक्षा के लिए नागपुर तक पहुंच आसान होगा । नागपुर दक्षिण भारत में प्रवेश का प्रथम द्वार है । इस ट्रेन सेवा ने इस द्वार पर सीधे दस्तक दी है, अब इस क्षेत्र से दक्षिण भारत की यात्रा करना और आसान हो जाएगा।

गाड़ी संख्या 11201/11202 नागपुर-शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस का नियमित परिचालन 08 अक्टूबर 2023 से किया जाएगा। गाड़ी संख्या 11201 नागपुर-शहडोल एक्सप्रेस, नागपुर से 08 अक्टूबर 2023 से प्रतिदिन 08.00 बजे छूटेगी तथा 22.00 बजे शहडोल पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 11202 शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस, शहडोल से 09 अक्टूबर 2023 से प्रतिदिन 05.00 बजे छूटेगी तथा 18.00 बजे नागपुर पहुंचेगी। यह गाड़ी 01 एसएलआरडी, 01 एसएलआर, 05 सामान्य, 07 स्लीपर, 03 एसी-3 तथा 01 एसी-2 सहित कुल 18 कोचों के साथ चलेगी। इस गाड़ी का नियमित समय सारणी इस प्रकार है 👇

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button