दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

नोडल अधिकारी दी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश के तहत सुनिश्चित करें : कलेक्टर पुष्पेन्द्र मीणा

दुर्ग। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने आज कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में विधानसभा निर्वाचन-2023 के तैयारियों के संबंध में नोडल अधिकारियों की अद्यतन कार्यों की पी.पी.टी. के माध्यम से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि नोडल अधिकारी दी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश के तहत सुनिश्चित करेंगे।

उन्होंने निर्वाचन कार्यों के लिए निर्वाचन व्यय से संबंधित कार्य मतदान दलों के लिए सामग्रियां, डाक मतपत्र की व्यवस्था, अनुमति, डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन प्लान, मतदान दल रूट चार्ट, चिन्हित मतदाता सूची तैयार करने, ई.व्ही.एम. एवं वी.वी.पैड, रेण्डमाइजेशन एवं कमिशनिंग कार्य, मतदान केन्द्रों की वेब कॉस्टिंग, सी-विजिल में दर्ज शिकायतें, मतदान केन्द्रों में निःशक्त सहायता केन्द्र, वाहन व्यवस्था, मतपत्र छपाई, विडियोग्राफी, प्रशिक्षण प्रबंधन, स्वीप कार्यक्रम, एम.सी.सी., बैलेट पोस्टल पेपर आदि की जानकारी ली। उन्होंने मीडिया प्रमाणन व निगरानी समिति की सुचारू संचालन व निर्वाचन प्रेक्षकों की व्यवस्था के संबंध में भी जानकारी ली।

बैठक में अपर कलेक्टर अरविंद एक्का, जिला पंचायत सी.ई.ओ. अश्वनी देवांगन, दुर्ग नगर निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर, रिसाली नगर निगम आयुक्त आशीष देवांगन, अपर कलेक्टर गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर योगिता देवांगन एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी वी.के. दुबे सहित सभी नोडल अधिकारी उपस्थित थे।

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र हेतु कंट्रोल रूम स्थापित: विधानसभा निर्वाचन-2023 के अंतर्गत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 63 दुर्ग ग्रामीण में आवश्यक सूचना के तत्काल आदान-प्रदान किये जाने हेतु जनपद पंचायत दुर्ग के कक्ष क्रमांक 10 में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग आफिसर से प्राप्त जानकारी अनुसार कंट्रोल रूम का दूरभाष क्रमांक 0788-4087817 है। आम जनता एवं जनप्रतिनिधिगण किसी प्रकार की आवश्यक सूचना का आदान-प्रदान उक्त दूरभाष क्रमांक पर कर सकते हैं।

अनुमति प्रदान करने हेतु प्रभारी अधिकारी नियुक्त: कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पुष्पेन्द्र कुमार मीणा के आदेश के परिपालन में रिटर्निंग ऑफिसर विधानसभा क्षेत्र क्र. 67 अहिवारा द्वारा विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2023 में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 67-अहिवारा (अजा) अंतर्गत ध्वनि विस्तारक यंत्र, वाहन, जुलूस, नुक्कड़ सभा, आमसभा, रैली आदि की भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अनुमति प्रदान करने के लिए धर्मेश कुमार श्रीवास्तव, प्रभारी तहसीलहदार-बोरी एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, 67-अहिवारा, जिला दुर्ग मोबाईल नंबर 9407792326 को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button