खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

राजधानी में 5 स्थानों पर लगेंगे फास्ट चार्जिंग स्टेशन, नागरिकों को जल्द मिलेगी 4 व्हीलर ई व्हीकल चार्जिंग स्टेशन की सुविधा

रायपुर। वाहनों से बढ़ते वायु और ध्वनि प्रदूषण को कम करने सरकार द्वारा विभिन्न कदम उठाए जा रहे हैं। इसमें ग्रीन एनर्जी का उपयोग एक महत्वपूर्ण कदम है जिसमें इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। रायपुर के नागरिक भी ई व्हीकल का उपयोग कर रहे हैं। इसी संदर्भ में जिला प्रशासन ने नागरिकों को फोर व्हीलर इलेक्ट्रिक वाहन के फास्ट चार्जिंग की सुविधा प्रदान करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

कलेक्टर डॉ.गौरव सिंह की उपस्थिति में कलेक्टर सभाकक्ष में नगर निगम रायपुर और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के मध्य एक महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर किया। इस एमओयू के तहत राजधानी के पांच प्रमुख स्थानों पर आईओसएल द्वारा फास्ट चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे जिससे वाहनों का जल्द से जल्द रीचार्ज हो पाएगा।

नागरिकों को इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए फास्ट चार्जिंग की सुविधा देने के लिए जिले के सुभाष स्टेडियम परिसर, पुराना स्मार्ट सिटी ऑफिस परिसर, गांधी उद्यान, अनुपम गार्डन और जवाहर बाज़ार पार्किंग। इस एमओयू के अंतर्गत, आईओसएल द्वारा स्थापित किए जाने वाले चार्जिंग स्टेशनों से होने वाली आय का 10% हिस्सा रायपुर नगर निगम के साथ साझा किया जाएगा।

इस समझौते के होने से रायपुर में इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को अधिक बढ़ावा मिलेगा और शहर की हरित पहल को मजबूत करने में मदद मिलेगी। फास्ट चार्जिंग स्टेशनों की स्थापना, नागरिकों को सुविधा प्रदान करने और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस पहल से रायपुर में पर्यावरण संरक्षण और तकनीकी विकास का मेल होगा।

इस अवसर पर नगर निगम के आयुक्त अबिनास मिश्रा, जिला पंचायत के सीईओ विश्वदीप, सहायक कलेक्टर अनुपमा आनंद एवं आईओसीएल के सीनियर इंजीनियरिंग ऑफिसर सौरभ प्रियदर्शन उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button