छत्तीसगढ़फीचर्ड

राजिम मांघी पुन्नी मेला ड्यूटी के दौरान महती भूमिका निभाने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को पुलिस कप्तान ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

गरियाबंद। गरियाबंद पुलिस कप्तान जेआर ठाकुर के द्वारा राजिम माघी पुन्नी मेला के दौरान ड्यूटीरत अधिकारी/कर्मचारियों के द्वारा अपने ड्यूटी के दौरान विशेष भूमिका निभाने जैसे लोगों की मदद करना, मेले में खोए हुए बच्चों को ढूंढकर उनके परिजनों सुरक्षित सुपुर्द करना, सी.सी.टी.वी. कैमरा के माध्यम से असामाजिक तत्वों के ऊपर विशेष निगरानी रख कर बदमाशों को पकड़ने में मदद करना जैसे अन्य महत्वपूर्ण कार्य करने पर गरियाबंद पुलिस द्वारा अधिकारी/कर्मचारी के उत्साहवर्धन हेतु प्रशस्ति पत्र दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान उप पुलिस अधीक्षक निशा सिन्हा , रक्षित निरीक्षक उमेश राय, स्टेनो शिवेंद्र राजपूत एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button