छत्तीसगढ़फीचर्ड

राजीव मितान कार्यक्रम में हुआ छत्तीसगढ़ महतारी की संतानों की जान से खिलवाड़, कांग्रेस गौ हत्या की पुरानी पापी, दोहराया 1966 का इतिहास : अरुण साव

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने रायपुर में आयोजित राजीव युवा मितान क्लब के सम्मेलन में फेंके गए दूषित भोजन को खाने से बड़ी संख्या में गायों की मौत के लिए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को गौ हत्या का जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि गौ हत्या का कांग्रेस का पुराना इतिहास है। 1966 में भी कांग्रेस ने गौ हत्याएं, व गौ सेवको पर गोली चालान की थी। उन्होंने कहा गाय गौठान और गोबर की तारीफ जिस तूता कार्यक्रम स्थल से कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी ने की आज इस कार्यक्रम के कारण और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कारण 30 से अधिक गाये कालकवलित हो गयी। गाय गौठान और गोबर को लेकर कांग्रेस के दावे की विपरीत जमीनी सच्चाइयां बिल्कुल अलग है जो आज स्पष्ट दिख गयी।

उन्होंने कहा कि युवा मितान कार्यक्रम में आए कार्यकर्ताओं को ऐसा खाना परोसा गया था जो खाने लायक नहीं था। उनके जीवन के साथ खिलवाड़ करने का काम हुआ। उन्होंने खाना नहीं खाया। वह युवा उसे छोड़कर चले गए और इस बासी भोजन को खाने से 30 से अधिक गायों की मृत्यु हो गई। कई गायें संक्रमण की शिकार हो गई हैं। प्रशासन कांग्रेस के दबाव में उस घटना को दबा रहा है, लीपा पोती कर रहा है। एक तरफ इतने बड़े पैमाने पर गौ माता की मौत हो गई और प्रशासन मात्र 3 गायो की मौत बताकर उसे दबाने में लगा हुआ है। यह स्पष्ट रूप से गौ हत्या का मामला है। इसका दोषी कोई है तो राहुल गांधी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हैं। जिन्होंने यह कार्यक्रम किया। युवा उस भोजन को खाते तो वे भी संक्रमण के शिकार हो सकते थे। उस भोजन का सेवन करने से कई गौ माताएं बीमार हैं और कई की मौत हुई है। गौ हत्या का पाप कांग्रेस को लगेगा। हमारी मांग है कि उन गौ पालकों को, जिनकी गायों की मौत हुई है और जिनकी गायें संक्रमित हुई हैं, उन्हें सरकार उचित मुआवजा दे और सही तथ्य जनता के सामने लेकर आए। आज कांग्रेस ने गौ हत्या का अपना पुराना इतिहास दोहराया है 1966 में इन्होंने जो किया था वही छत्तीसगढ़ में फिर किया गया है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि एक तरफ गोठान के नाम पर 1300 करोड़ का घोटाला इस सरकार ने किया। जिसे हमने जनता के बीच प्रस्तुत किया। इस प्रकार से गौ माता की मौत की दोषी यह कांग्रेस पार्टी है। यदि गोठान में गौ माताएं होती तो इस प्रकार से उनकी मृत्यु नहीं होती। भ्रष्टाचार करने के लिए भूपेश बघेल सरकार ने गौठान बनाए लेकिन उन्हें खुला छोड़ दिया। सड़क पर लगातार घटनाएं हो रही हैं।गौ माता गोठानों की बजाय सड़क पर दिखती हैं क्योंकि गोठान में उनके लिए किसी तरह की व्यवस्था नहीं है।

उन्होंने कहा कि प्रशासन ने केवल तीन गायों की मौत की पुष्टि की है। अनेक गाय बीमार हैं और सरकार घटना को दबाने की कोशिश कर रही है। हर एक गौपालक को पर्याप्त मुआवजा सरकार को देना होगा। उन्होंने कहा एक लाख रुपये प्रति गाय मुआवजा दिया जाए। उन्होंने कहा कांग्रेस सरकार ने गोठान के नाम पर घोटाला किया है। लगातार गोठान में भी गायों की मौत हुई है। सड़क दुर्घटनाओं में भी मौत हुई है। जहां भी चले जाएं, गौ माता सड़क पर मरी हुई दिखेगी और इन्होंने तो गौ माता की नीलामी का भी आदेश कर दिया था। भाजपा ने विरोध किया और नगर निगम को वह आदेश वापस लेना पड़ा। भाजपा की सरकार के समय हमने पूरी ताकत से कानून व्यवस्था कायम की थी। इस सरकार में कानून व्यवस्था की कोई स्थिति ही नहीं है।
श्री साव ने कहा कि इस इस घटना की जांच के लिए हमने एक समिति बनाई है। समिति जांच करेगी। वह अपनी रिपोर्ट देगी। जिसका खुलासा किया जाएगा। समिति के संयोजक बृजमोहन अग्रवाल तथा लक्ष्मी वर्मा, टंकराम वर्मा, जयंती पटेल की समिति के सदस्य हैं।

3 जिंदगियां और पी गयी जहरीली शराब ने
उन्होंने कहा कि दूसरी एक और दर्दनाक घटना जांजगीर से सामने आई है। शराब बंदी के बड़े-बड़े वादे करके जो सरकार सत्ता में आई है और घोटाले करने के लिए, जैसे कि ईडी ने उजागर किया है, नकली शराब बेचने का धंधा यह सरकार कर रही है और नकली शराब पीने से छत्तीसगढ़ में लगातार मौत हो रही हैं। अकलतरा के परसवाही में एक ही परिवार के दो भाई सहित कुल तीन लोगों की मौत जहरीली शराब पीने से हुई है। इस घटना का कोई दोषी है तो भूपेश बघेल सरकार दोषी है। इस तरह की घटनाएं लगातार हो रही हैं। सिर्फ जांजगीर जिले में अभी-अभी जहरीली शराब की
पांच महिना में तीसरी घटना है जिसमे अब तक 8 की मौत हो चुकी है।

उन्होंने कहा घोटाला करने के लिए, पैसा कमाने के लिए इस प्रकार से छत्तीसगढ़ के लोगों की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। लोगों को मौत के घाट उतारने का काम, लोगों का स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने का काम भूपेश बघेल सरकार कर रही है। ऐसी सरकार को 1 मिनट भी सत्ता में रहने का अधिकार नहीं है, जो गौ माता की मौत की दोषी है, जो लोगों को जहरीली शराब पिलाकर मारे, ऐसे लोगों को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। तत्काल मुआवजा दिया जाए और जिन्हें जहरीली शराब से जान देनी पड़ी है, उनके परिजनों को मुआवजा दिया जाए। इस घटना की जांच के लिए उन्होंने 5 सदस्य समिति का गठन किया है
जिसमे संयोजक डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, विधायक व सदस्यगण गुहाराम अजगल्ले, सांसद, सौरभ सिंह, विधायक, गुलाब सिंह चंदेल, जिलाध्यक्ष जांजगीर-चांपा, रजनी साहू, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा जांजगीर-चांपा है।
पत्र वार्ता में भाजपा प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा, सहप्रदेश मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल व सोशल मीडिया के मितुल कोठारी भी उपस्थित रहे।

 

https://fb.watch/mRxYCe20kU/?mibextid=ZbWKwL

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button